e Kalyan Jharkhand Scholarship 2026: Apply Online & Status Check

e Kalyan Jharkhand Scholarship 2026: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की एक प्रमुख Post-Matric Scholarship योजना है। यह योजना राज्य के अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं के लिए है। इसके तहत बच्चों को 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई (Post-Matric) पूरी करने के लिए पैसों की मदद दी जाती है।

अगर आपने 10वीं पास कर ली है और आगे किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है, तो आपको इस jharkhand scholarship का फायदा मिल सकता है। बस इसके लिए एक जरूरी शर्त है। आवेदन करने वाले छात्र के पूरे परिवार की सालाना कमाई (annual income) 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

नीचे दी गई जानकारी को स्टेप-बाय-स्टेप पढ़कर आप खुद से आधिकारिक e Kalyan Jharkhand पोर्टल (ekalyan.cgg.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म आसानी से भर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए कौन-से जरूरी दस्तावेज़ (जैसे- वैध आय प्रमाण पत्र, कॉलेज का बोनाफाइड) लगेंगे, यह भी नीचे विस्तार से बताया गया है। साथ ही, आप घर बैठे अपने मोबाइल से अपना ekalyan status कैसे ट्रैक कर सकते हैं, इसकी पूरी सटीक जानकारी भी आपको यहाँ मिल जाएगी।

e Kalyan Jharkhand 2026: Overview

फॉर्म भरने से पहले, एक नज़र नीचे दी गई टेबल पर डाल लें। यहाँ e Kalyan Scholarship की सारी जरूरी बातें कम शब्दों में बताई गई हैं, ताकि आपको पूरी स्कीम झटपट समझ आ जाए।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
योजना का नामE Kalyan Jharkhand Scholarship 2026
विभागcheduled Tribe, Scheduled Caste, Minority and Backward Class Welfare Department
शैक्षणिक सत्र (Session)2025-2026
लाभार्थी (Beneficiaries)झारखंड के SC, ST, OBC-I और OBC-II छात्र (10वीं पास)
आय सीमा (Income Limit)₹2.50 लाख तक (सभी श्रेणियों के लिए)
आवेदन शुल्कनिःशुल्क (Free)
स्कॉलरशिप राशिट्यूशन फीस + मेंटेनेंस भत्ता (कोर्स के अनुसार)
भुगतान का तरीकाDBT (Direct Benefit Transfer – Aadhaar Based)
हेल्पलाइन नंबर040-23120591 / 592 / 593
Official Websiteekalyan.cgg.gov.in

E Kalyan Scholarship के मुख्य फायदे (Benefits)

ई कल्याण स्कॉलरशिप 2026 (Jharkhand Post Matric Scholarship) में हर छात्र को एक जैसी रकम नहीं मिलती है। आपको कितने पैसे मिलेंगे, यह दो बातों पर निर्भर करता है- पहला, आप कौन-सा कोर्स कर रहे हैं और दूसरा, आप हॉस्टल में रहते हैं या घर से रोज कॉलेज आते-जाते हैं।

कल्याण विभाग ने स्कॉलरशिप की रकम तय करने के लिए सभी पढ़ाई (कोर्स) को 4 अलग-अलग ग्रुप (Group 1 से Group 4) में बांट दिया है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इसमें आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे:

  • एडमिशन और ट्यूशन फीस की वापसी: कॉलेज में जो फीस आप जमा करते हैं (जैसे- ट्यूशन फीस, परीक्षा या लाइब्रेरी की फीस जो कॉलेज खुद वापस नहीं करता), सरकार वह पैसा आपको लौटा देती है। आप जो कोर्स कर रहे हैं, उसके हिसाब से यह रकम ₹50,000 से लेकर ₹1 लाख तक हो सकती है।
  • पढ़ाई और रहने का खर्च (Maintenance Allowance): फीस वापस करने के अलावा, सरकार हर महीने पढ़ाई और रहने के खर्च के लिए भी कुछ पैसे देती है। जो छात्र हॉस्टल में रहते हैं, उन्हें घर से रोज कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों के मुकाबले हर महीने ज्यादा पैसे मिलते हैं।
  • पैसे सीधे आपके बैंक खाते में (DBT): इस योजना में कोई बिचौलिया नहीं होता। स्कॉलरशिप का पूरा पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाता है। बस ध्यान रहे कि आपका वह बैंक खाता आपके आधार कार्ड (NPCI) से लिंक होना चाहिए।
  • सभी कोर्स के छात्रों को मौका: इस स्कॉलरशिप में लगभग सभी पढ़ाई शामिल हैं। 11वीं-12वीं और ITI (Group 4) से लेकर B.A, B.Sc (Group 3), B.Ed, डिप्लोमा (Group 2) और B.Tech या M.B.B.S जैसे बड़े कोर्स (Group 1) करने वाले सभी छात्र इसका फायदा ले सकते हैं।

e Kalyan Scholarship Eligibility 2026

E Kalyan Jharkhand Scholarship 2026-27 का फॉर्म भरने के लिए आपको कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। आइए देखते हैं कि इसके लिए कौन-कौन योग्य है:

  • झारखंड का निवासी: इस स्कॉलरशिप के लिए आपका झारखंड का रहने वाला होना जरूरी है। इसके सबूत के तौर पर आपके पास झारखंड का बना हुआ आवासीय प्रमाण पत्र (रेसिडेंशियल सर्टिफिकेट) होना ही चाहिए।
  • जाति (Category): यह योजना सिर्फ SC, ST और OBC (BC-I और BC-II) कैटेगरी के छात्र-छात्राओं के लिए बनाई गई है। जनरल (General) कैटेगरी के छात्रों को इस स्कॉलरशिप का फायदा नहीं मिलेगा।
  • परिवार की कमाई (Income Limit): आप चाहे SC, ST या OBC किसी भी कैटेगरी से हों, आपके पूरे परिवार की सालाना कमाई (एनुअल इनकम) ₹2,50,000 (ढाई लाख रुपये) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • पढ़ाई (Education): पहली बात, आपने अपनी पिछली परीक्षा पास कर ली हो। दूसरी बात, आपने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में 10वीं के बाद वाले कोर्स (जैसे- 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या बी-टेक) में एडमिशन ले लिया हो।
  • झारखंड के बाहर पढ़ाई: अगर आप झारखंड के रहने वाले हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए किसी दूसरे राज्य के कॉलेज में रह रहे हैं, तब भी आप यह फॉर्म भर सकते हैं। बस इसमें एक ही शर्त है कि आपका कॉलेज ‘ई-कल्याण पोर्टल’ पर रजिस्टर होना चाहिए।

E Kalyan Jharkhand Scholarship के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Important Documents)

e Kalyan Jharkhand Scholarship 2026 का ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपको नीचे दिए गए सभी दस्तावेज़ों की ओरिजिनल (Original) कॉपी ही स्कैन करके अपलोड करनी होगी। ध्यान रहे, दस्तावेज़ का साइज़ 150 KB से कम और फाइल फॉर्मेट केवल JPEG/JPG होना चाहिए।

  • फोटो: अपनी एक नई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (जिसमें चेहरा बिल्कुल साफ दिख रहा हो)।
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – सबसे जरूरी:
    • किससे बना हो: यह CO (अंचल अधिकारी), SDO या DC लेवल का बना होना चाहिए।
    • तारीख: यह सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद का ही होना चाहिए।
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): CO या SDO ऑफिस से बना हुआ ऑनलाइन वाला डिजिटल सर्टिफिकेट।
  • आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate): यह साबित करने के लिए कि आप झारखंड के ही रहने वाले हैं।
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate): यह आपको अपने कॉलेज या स्कूल से ओरिजिनल (असली) मिलेगा। इसमें आपका एडमिशन नंबर और फीस कितनी है, यह साफ-साफ लिखा होना चाहिए।
  • मार्कशीट (Marksheet): पिछली क्लास पास करने की मार्कशीट।
  • बैंक पासबुक: आपके अपने नाम की पासबुक का पहला पेज (जिसमें खाता नंबर और IFSC कोड साफ दिखे)। (याद रखें, आपका खाता आधार कार्ड से लिंक होना बहुत जरूरी है, वरना पैसा नहीं आएगा)।
  • आधार कार्ड: आधार कार्ड की साफ फोटो या स्कैन कॉपी।
e Kalyan Jharkhand Scholarship 2026 Online Apply Process Flowchart Step by Step Guide in Hindi

e kalyan scholarship 2026 Apply Online

आवेदन प्रक्रिया को 3 चरणों में बांटा गया है: Registration, Form Filling और Document Upload। गलती से बचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1: पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (New Registration)

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ekalyan.cgg.gov.in वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर “Student Registration” का बटन दिखेगा, उसे दबाएं।
  3. अब अपना आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि (DOB) और मोबाइल नंबर भरें। (सावधानी: अपना नाम और जन्म की तारीख बिल्कुल वही लिखें जो आपके आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में है। अगर इसमें थोड़ा सा भी अंतर हुआ, तो रजिस्ट्रेशन नहीं होगा)
  4. आखिर में, मोबाइल पर आए OTP को डालें और अपना एक पासवर्ड सेट करें।

Step 2: लॉगिन करें (Login)

  1. रजिस्ट्रेशन के बाद फिर से होमपेज पर जाएं और “Student Login” पर क्लिक करें।
  2. वहां “Post-Matric” चुनें।
    • अगर आप झारखंड में पढ़ रहे हैं तो Within State चुनें।
    • अगर झारखंड के बाहर पढ़ रहे हैं तो Outside State चुनें।
  3. अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।

3: फॉर्म भरना शुरू करें

  1. लॉगिन करने के बाद आपको ‘Apply Online’ का बटन दिखेगा, उसे दबाएं।
  2. अब आपके सामने फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको तीन तरह की जानकारी भरनी होगी:
    • Personal (घर-परिवार): पिता/माता का नाम और पता।
    • Academic (पढ़ाई-लिखाई): कॉलेज का नाम, कौन सा कोर्स कर रहे हैं और क्लास रोल नंबर।
    • Bank (पैसा कहाँ आएगा): अपना खाता नंबर और IFSC कोड।
  3. जरूरी सलाह: सारी जानकारी भरने के बाद सीधे फाइनल सबमिट न करें। पहले ‘Save as Draft’ बटन दबाएं। इससे आप एक बार सब कुछ चेक कर पाएंगे कि कहीं कोई गलती तो नहीं हुई।

Step 4: दस्तावेज अपलोड (Upload Documents)

  1. विवरण भरें: सबसे पहले अपने आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के ऊपर लिखा Issue No. और Date भरें।
  2. अपलोड करें: अब अपनी फाइलों को अपलोड करें। (याद रखें: फाइल सिर्फ JPEG/JPG होनी चाहिए और साइज 150KB से कम)।

Step 5: प्रिंट और हार्ड कॉपी जमा करें (Final Step)

  • फाइनल चेक: फॉर्म सबमिट करने से पहले एक आखिरी बार सब कुछ चेक कर लें। जब आपको लगे कि सब सही है, तभी “Final Submit” बटन दबाएं। (ध्यान दें: इसके बाद फॉर्म ‘Lock’ हो जाएगा और आप कोई सुधार नहीं कर पाएंगे)।
  • प्रिंटआउट: फॉर्म सबमिट होते ही जो रसीद (Application Slip) आएगी, उसका प्रिंट निकाल लें।
  • कॉलेज में जमा करें: यहाँ ध्यान दें—सिर्फ ऑनलाइन भरने से पैसे नहीं आएंगे। आपको इस प्रिंटआउट के साथ अपने सारे डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लगानी है और 15 दिनों के अंदर अपने कॉलेज में जमा कर देना है।

यह भी पढ़ें : Berojgari Bhatta Yojana Jharkhand: Online Apply & Status

e Kalyan Status Check 2026

फॉर्म भरने के बाद अक्सर छात्रों के मन में यही सवाल होता है कि पैसा कब तक आएगा और उनका आवेदन अभी किस ऑफिस में है। अच्छी बात यह है कि आपको इसके लिए कहीं दौड़ने की जरूरत नहीं है; आप e-Kalyan Portal पर अपने फॉर्म की Live Tracking कर सकते हैं।

स्टेटस देखने का तरीका (Step-by-Step):

अपना पैसा कहाँ पहुँचा है, यह देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. वेबसाइट खोलें: अपने मोबाइल पर ekalyan.cgg.gov.in पर जाएं।
  2. लॉगिन करें: : होमपेज पर आपको “Student Login” का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें। बस, आप अपने डैशबोर्ड पर पहुँच जाएंगे।
  3. स्टेटस वाला बटन: जैसे ही आप लॉगिन करेंगे, आपके सामने डैशबोर्ड (मेन पेज) खुल जाएगा। वहीं आपको हरे रंग का “Application Status” बटन दिखाई देगा, बस उस पर क्लिक कर दें।
  4. साल चुनें : यहाँ “Academic Year” वाले बॉक्स में 2025-26 चुनें।
  5. अब देखें: आपके सामने स्क्रीन पर ताजा स्थिति आ जाएगी। यहाँ आपको पता चलेगा कि आपका फॉर्म कॉलेज (College), जिले (DA/DW) या फाइनल ऑफिसर (AA) में से किसके पास अटका है।

Conclusion (निष्कर्ष)

e Kalyan Jharkhand Scholarship 2026 सिर्फ पैसों की मदद नहीं, बल्कि राज्य के SC, ST और BC छात्रों का हक है। पैसे की कमी की वजह से अपनी पढ़ाई को रुकने न दें। चूंकि यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है और पैसा सीधे बैंक खाते (DBT) में आता है।

सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भर देने से काम खत्म नहीं होता। असली काम है—कॉलेज में ‘हार्ड कॉपी जमा करना’ और बैंक में ‘आधार लिंक’ कराना। यह बात अच्छे से समझ लें कि जब तक कॉलेज आपके कागज चेक (verify) नहीं कर लेता और आपका बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा होगा, तब तक DWO ऑफिस से पैसा नहीं आएगा।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1: e Kalyan Status कैसे चेक करें?
Ans: आप ekalyan.cgg.gov.in पर जाएं और Student Login विकल्प चुनें। इसके बाद अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Q2: e Kalyan Scholarship का पैसा कितना मिलता है?
Ans: यह आपके कोर्स और हॉस्टल के प्रकार पर निर्भर करता है। ट्यूशन फीस और मेंटेनेंस मिलाकर राशि 5,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है।

Q3: क्या General Category के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
Ans: e Kalyan केवल SC, ST और BC कैटेगरी के लिए है। जनरल कैटेगरी के छात्र EWS या नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) चेक कर सकते हैं।

Q4: मेरा e Kalyan status ‘Pending at DA Officer’ दिखा रहा है, इसका क्या मतलब है?
उत्तर: इसका मतलब है कि कॉलेज स्तर पर आपका फॉर्म आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह जिला स्तर (District Level) पर जांच के लिए गया है। यह प्रक्रिया के दौरान होने वाला सामान्य स्टेप है।

Q5. e Kalyan Jharkhand Login लिंक क्या है?

Ans: e Kalyan Jharkhand का आधिकारिक लॉगिन लिंक https://ekalyan.cgg.gov.in/student.do है।

3 thoughts on “e Kalyan Jharkhand Scholarship 2026: Apply Online & Status Check”

  1. I request you please this form are submitted hame paisa ki kmi hai padhai karne ke liye or ghar ki problems bhi jaada hai jisse padhai m dikkat hota hai

    Reply

Leave a Comment

Index