Savitribai Phule Yojana 2026: Online Apply, Form PDF, List & Status Check

Savitribai Phule Yojana: झारखंड सरकार ने राज्य की बेटियों के लिए ‘सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना‘ (SPKSY) शुरू की है। इसे महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग चला रहा है। आसान शब्दों में कहें तो यह पुरानी ‘मुख्यमंत्री सुकन्या योजना’ का ही नया रूप है। इस योजना में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की छात्राओं और 18-19 साल की लड़कियों को आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि उनकी पढ़ाई बीच में न रुके। 

इस योजना का असली मकसद बाल विवाह को रोकना है। साथ ही, यह ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ मुहिम को भी मजबूती देता है। साल 2026 में, इस योजना के तहत छात्राओं को कुल ₹40,000 की मदद मिलती है। यह पैसा 6 अलग-अलग किश्तों में सीधे बैंक खाते में (DBT के जरिए) भेजा जाता है। 

यहाँ आपको Savitribai Phule Kishori Samridhi Yojana 2026 की पूरी जानकारी मिलेगी। हम बताएंगे कि स्कूल या आंगनवाड़ी जाकर आवेदन कैसे करना है। साथ ही, फॉर्म का PDF डाउनलोड करने और नई लिस्ट में अपना नाम देखने का तरीका भी यहाँ समझाया गया है।

Savitribai Phule Yojana 2026 : Overview

आवेदन करने से पहले, नीचे दी गई टेबल पर एक नज़र जरूर डालें। इसमें योजना की पात्रता, मिलने वाली रकम और फॉर्म भरने का तरीका जैसी मुख्य बातें संक्षेप में दी गई हैं।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
योजना का पूरा नामसावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना (SPKSY)
राज्यझारखंड (Jharkhand Govt)
संबंधित विभागमहिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
लाभार्थी वर्गकक्षा 8वीं से 12वीं की छात्राएं एवं 18-19 वर्ष की युवतियां
कुल सहायता राशि₹40,000 (6 किश्तों में DBT द्वारा)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र में फॉर्म जमा करें)
आवेदन की स्थितिसक्रिय (Active 2026)
हेल्पलाइन नंबर181 (CM Helpline)
आधिकारिक वेबसाइटsavitribaipksy.jharkhand.gov.in
Savitribai Phule Yojana Eligibility Criteria

Savitribai Phule Yojana Benefits: कुल ₹40,000 का लाभ

झारखंड सरकार इस योजना में बेटियों की पढ़ाई के लिए कुल ₹40,000 की मदद देती है। यह पैसा एक बार में नहीं, बल्कि 6 अलग-अलग किश्तों में मिलता है। राशि (DBT के जरिए) सीधे छात्रा के उस बैंक खाते में आती है, जो उसके आधार कार्ड से जुड़ा हो।

नीचे दिए गए चार्ट में आसान शब्दों में देखिए कि आपकी बेटी को कब और कितने रुपये मिलेंगे:

कक्षा / चरण (Stage)मिलने वाली राशि (Amount)उद्देश्य (Purpose)
कक्षा 8 में नामांकन पर₹2,500प्रारंभिक सहायता
कक्षा 9 में नामांकन पर₹2,500पढ़ाई जारी रखने हेतु
कक्षा 10 में नामांकन पर₹5,000बोर्ड परीक्षा की तैयारी
कक्षा 11 में नामांकन पर₹5,000उच्च शिक्षा प्रोत्साहन
कक्षा 12 में नामांकन पर₹5,000इंटरमीडिएट सहायता
18-19 वर्ष की आयु पर₹20,000 (एकमुश्त)उच्च शिक्षा या शादी हेतु
कुल योग (Total)₹40,000

Savitribai Phule Yojana 2026: पात्रता और शर्तें (Eligibility Rules)

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का फायदा लेने के लिए छात्राओं और उनके माता-पिता को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। ये शर्तें नीचे दी गई हैं:

  • निवासी: छात्रा झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • माता की पुत्रियाँ: इस योजना का लाभ परिवार की सिर्फ पहली दो बेटियों को ही मिलेगा।
  • स्कूल: छात्रा किसी सरकारी स्कूल, सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल या किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ रही होनी चाहिए।
  • राशन कार्ड / SECC: छात्रा के परिवार का नाम SECC-2011 सूची में होना चाहिए या उनके पास अंत्योदय, गुलाबी या पीला राशन कार्ड होना चाहिए।
  • बैंक खाता: छात्रा का अपना बैंक खाता होना चाहिए, जो आधार कार्ड से लिंक हो और DBT Enabled हो।
  • विवाह न हुआ हो: 18–19 वर्ष की उम्र में मिलने वाले लाभ के लिए जरूरी है कि छात्रा का विवाह 18 वर्ष से पहले न हुआ हो।
  • आय प्रमाण: छात्रा के माता-पिता में से किसी की भी स्थायी सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए और वे इनकम टैक्स देने वाले नहीं होने चाहिए।

Savitribai Phule Yojana 2026: आवश्यक दस्तावेज (Documents List)

आवेदन फॉर्म के साथ आपको नीचे दिए गए कागजों की फोटोकॉपी लगानी होगी। इन सभी फोटोकॉपी पर अपने साइन (Self-attested) जरूर करें। ध्यान रखें, कागज धुंधले न हों, सब कुछ साफ-साफ दिखाई देना चाहिए।

1. पहचान और पते के लिए (Identity & Address):

आधार कार्ड: छात्रा का और माता-पिता में से किसी एक का।

आवासीय प्रमाण पत्र: झारखंड का निवासी होने का सबूत (Residential Certificate)।

राशन कार्ड: अगर बना हुआ है तो (परिवार की पहचान के लिए)।

2. उम्र और क्लास के सबूत (Eligibility & Age):

जन्म प्रमाण पत्र: बर्थ सर्टिफिकेट या 10वीं का एडमिट कार्ड (उम्र के सबूत के लिए)।

स्कूल का सबूत: स्कूल से मिला बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide) या स्कूल का आई-डी कार्ड।

मार्कशीट: पिछली क्लास पास करने का सबूत (जैसे 8वीं के फॉर्म के लिए 7वीं की मार्कशीट)।

वोटर आईडी कार्ड: यह सिर्फ 18-19 साल की लड़कियों के लिए जरूरी है (ताकि पता चले कि उम्र 18 से ऊपर है)।

3. बैंक खाता और जरूरी दस्तावेज़ (Bank & Others):

बैंक पासबुक: खाता छात्रा के नाम पर हो। ध्यान रहे: खाता आधार से लिंक (DBT Active) होना बहुत जरूरी है, वरना पैसा नहीं आएगा।

आय प्रमाण पत्र: (अगर राशन कार्ड नहीं है, तो CO ऑफिस से बना हुआ इनकम सर्टिफिकेट)।

पासपोर्ट साइज फोटो: 2 अभी की खींची हुई रंगीन (कलर) फोटो।✅ मोबाइल नंबर: वही नंबर दें जो आधार कार्ड और बैंक खाते से जुड़ा हो।

इसे भी पढ़ें : Maiya Samman Yojana 2026: Online Apply, List & Status Check

Savitribai Phule Yojana: आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)

आप इस योजना का फॉर्म खुद ऑनलाइन नहीं भर सकते। आवेदन सिर्फ स्कूल या आंगनवाड़ी के जरिए ही जमा होगा। सही तरीका नीचे स्टेप-बाय-स्टेप बताया गया है:

Step 1: फॉर्म कहाँ मिलेगा? (Get Application Form) सबसे पहले आपको इस योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा। यह फॉर्म बिल्कुल मुफ्त है। यह आपको अपने स्कूल, आंगनवाड़ी सेविका या नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) से आसानी से मिल जाएगा।

Step 2: फॉर्म भरें और कागज लगाएं (Fill & Attach) फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम और खास तौर पर बैंक खाता नंबर बिल्कुल साफ-साफ लिखें। ध्यान रहे, फॉर्म में कोई काट-छांट न हो। इसके साथ आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसे सभी जरूरी कागजों की फोटोकॉपी पिन या स्टेपलर से लगा दें।

Step 3: जांच और साइन करवाएं (Verification)

  • स्कूल जाने वाली छात्राएं: अपना भरा हुआ फॉर्म स्कूल के हेडमास्टर (Principal) को दिखाएं और उस पर साइन करवाएं।
  • 18-19 साल की लड़कियां: अपना फॉर्म अपने इलाके की आंगनवाड़ी सेविका (दीदी) से चेक करवाकर साइन लें।

Step 4: फॉर्म जमा करें और रसीद लें (Submit & Get Receipt) जिस फॉर्म पर आपने साइन करवाए हैं, उसे वापस अपने स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र में जमा कर दें। और फॉर्म जमा करते समय रजिस्टर में या कागज पर रिसीविंग (Receiving) जरूर लें।

Step 5: ऑनलाइन चढ़ाना (Official Data Entry) अब आपका काम खत्म। स्कूल या आंगनवाड़ी वाले खुद आपका फॉर्म BDO या CDPO ऑफिस भेज देंगे। वहाँ कंप्यूटर पर आपकी सारी जानकारी Savitribai Phule Official Portal पर ऑनलाइन चढ़ा दी जाएगी।

निष्कर्ष (Conclusion):

Savitribai Phule Yojana 2026 सच में झारखंड की बेटियों के लिए बहुत बड़ी मदद है। इसमें सिर्फ ₹40,000 रुपये ही नहीं मिलते, बल्कि यह बेटियों को आगे पढ़ने और अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका देती है।

अगर आप इस योजना की शर्तें पूरी करते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतज़ार मत कीजिए। आज ही अपने स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र जाइए और अपना फॉर्म जमा करवा दीजिए।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1: सावित्रीबाई फुले योजना में कितना पैसा मिलता है?
Ans: इस योजना के तहत छात्राओं को कक्षा 8 से 12 और 19 वर्ष की आयु तक कुल ₹40,000 की सहायता राशि मिलती है।

Q2: Savitribai Phule Yojana Online Apply खुद करते हैं?
Ans: नहीं, छात्र खुद ऑनलाइन आवेदन नहीं करते। भरा हुआ फॉर्म स्कूल या आंगनवाड़ी केंद्र में जमा किया जाता है, और वहीं से अधिकारी इसे आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करते हैं।

Q3: Savitribai Phule Yojana Status Check कैसे करें?
Ans: स्टेटस देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट savitribaipksy.jharkhand.gov.in उपलब्ध है। स्कूल या CDPO कार्यालय से भी आवेदन की स्थिति की जानकारी मिलती है।

Q4: Savitribai Phule Yojana Official Website क्या है?
Ans: Savitribai Phule Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://savitribaipksy.jharkhand.gov.in/ है।

Q5: Savitribai Phule Form PDF डाउनलोड कैसे करें?
Ans: फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट के “Download” सेक्शन में उपलब्ध रहता है। यह अपने स्कूल से निशुल्क भी मिलता है।

Leave a Comment

Index