India Post GDS Recruitment 2026: Apply Online for 28,636 Posts (10th Pass)

India Post GDS Recruitment 2026 Notification: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सबसे सुनहरा मौका है, क्योंकि इसमें चयन बिना किसी लिखित परीक्षा (No Exam) के सीधे 10th Marks Merit List के आधार पर किया जाएगा। इस बार डाक विभाग ने देश भर के विभिन्न सर्कल्स (Circles) में कुल 28,636 रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी की है।

जो उम्मीदवार Branch Postmaster (BPM) और Assistant Branch Postmaster (ABPM/Dak Sevak) पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

GDS Online Form 2026 भरने की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 का इंतज़ार न करें और जल्द से जल्द अपना फॉर्म सबमिट करें।

इस लेख में आपको India Post GDS Vacancy 2026 की पात्रता (Eligibility), आयु सीमा, State-wise Vacancy, सैलरी और Selection Process की विस्तृत जानकारी मिलेगी, ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो।

India Post GDS Recruitment 2026 : Overview

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती का नामIndia Post GDS Recruitment 2026
विभागभारतीय डाक विभाग (India Post)
कुल पद28,636 (Circle-wise)
पद का नामBPM, ABPM, Dak Sevak
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास (Maths & English)
आयु सीमा (Age Limit)18 से 40 वर्ष (छूट लागू)
वेतनमान (Salary)₹10,000 से ₹29,380/- (TRCA स्लैब)
चयन प्रक्रिया10th Marks Merit Base (No Exam)
आवेदन शुल्कGen/OBC: ₹100
आवेदन की अंतिम तिथि14 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटindiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS State-wise Vacancy List 2026

इस साल डाक विभाग ने कुल 28,636 रिक्तियों की घोषणा की है। नीचे उन प्रमुख राज्यों (Circles) की सूची दी गई है जहाँ सबसे अधिक पद खाली हैं।

राज्य / सर्किल (State/Circle)कुल पद (Total Posts)स्थानीय भाषा (Language Required)
Maharashtra3,553Marathi / Konkani
Uttar Pradesh3,169Hindi
West Bengal2,982Bengali / Hindi / English
Madhya Pradesh2,120Hindi
Tamil Nadu2,009Tamil
Gujarat1,830Gujarati
Kerala1,691Malayalam
Bihar1,347Hindi
Odisha1,191Odia
Rajasthan634Hindi
Delhi42Hindi
अन्य राज्य (Other States)8,068 (approx)(See Notification)
कुल योग (All India Total)28,636

📥 Download Full State-wise Vacancy PDF Here (नोट: दूसरे राज्य में अप्लाई करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपने 10वीं कक्षा में वहां की स्थानीय भाषा पढ़ी हो।)

India Post GDS Eligibility Criteria 2026

India Post GDS Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विभाग द्वारा निर्धारित आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की शर्तें पूरी करनी होंगी।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age): 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (Maximum Age): 40 वर्ष

आयु सीमा में छूट (Age Relaxation):

सरकारी नियमों के मुताबिक, अगर आप आरक्षित वर्ग (Reserved Category) से आते हैं, तो आपको उम्र में कुछ साल की छूट भी मिलेगी:

श्रेणी (Category)आयु में छूट (Relaxation)
OBC (NCL)3 वर्ष (Up to 43 Years)
SC / ST5 वर्ष (Up to 45 Years)
PwD (Viklang)10 से 15 वर्ष

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • 10वीं पास (Matriculation): उम्मीदवार ने भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा (Secondary School Examination) उत्तीर्ण की हो।
  • अनिवार्य विषय (Compulsory Subjects): 10वीं की मार्कशीट में गणित (Mathematics) और अंग्रेजी (English) विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • स्थानीय भाषा (Local Language): उम्मीदवार ने जिस सर्किल (Circle) के लिए आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा को 10वीं कक्षा तक एक विषय (Subject) के रूप में पढ़ा होना चाहिए।

3. अन्य योग्यताएं (Other Requirements)

  • कंप्यूटर ज्ञान (Computer Knowledge): उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने का बेसिक ज्ञान होना चाहिए।
  • साइकिल चलाना (Cycling): GDS (BPM/ABPM) पदों के लिए साइकिल चलाने का ज्ञान अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: [ Jharkhand Kakshpal Vacancy Out! 1733 पदों पर 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, अभी Apply करें ]

India Post GDS Age Limit 2026: 18 से 40 वर्ष (Relaxation Details)

India Post GDS भर्ती में आयु की गणना नोटिफिकेशन की तारीख के हिसाब से की जाएगी (संभावित: जनवरी 2026)।

श्रेणी (Category)न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
General / EWS18 वर्ष40 वर्ष
OBC (NCL)18 वर्ष43 वर्ष (+3 छूट)
SC / ST18 वर्ष45 वर्ष (+5 छूट)
PwD (General)18 वर्ष50 वर्ष (+10 छूट)

India Post GDS Application Fee & Payment Mode

GDS 2026 भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (Credit Card / Debit Card / Net Banking / UPI) के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।

(ध्यान दें: एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस (Non-refundable) नहीं होगा।)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Fees)
General / OBC / EWS (पुरुष)₹100/-
SC / ST / PwD (दिव्यांग)₹0/- (निशुल्क)
सभी महिलाएं (All Female Candidates)₹0/- (निशुल्क)

(नोट: सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह फ्री है।)

India Post GDS Recruitment 2026 Important Dates

उम्मीदवार ध्यान दें: GDS भर्ती में अंतिम दिनों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक (Heavy Traffic) होता है, जिससे सर्वर डाउन हो सकता है। इसलिए अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें।

इवेंट (Event)महत्वपूर्ण तिथि (Date)
नोटिफिकेशन जारी (Notification)31 जनवरी 2026
आवेदन शुरू (Apply Start)31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)14 फरवरी 2026 (रात 11:59 तक)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि14 फरवरी 2026 (Notification Check करें)
करेक्शन विंडो (Form Correction)18 से 19 फरवरी 2026
GDS रिजल्ट / पहली मेरिट लिस्ट28 फरवरी 2026 (संभावित)

India Post GDS Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)

नोट: आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरने से पहले अपनी फोटो और साइन स्कैन करके रख लें।

Step 1: रजिस्ट्रेशन (Registration)

  •  सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाना होगा।
  • ‘Registration’ टैब पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज करें और OTP के माध्यम से वेरीफाई करें।

Step 2: आवेदन फॉर्म (Application Form)

  • रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद पोर्टल पर Login करें।
  • अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और 10th Class Board का चयन बहुत सावधानी से करें।
  • अपने मार्क्स/ग्रेड्स बिल्कुल मार्कशीट के अनुसार भरें।

Step 3: दस्तावेज अपलोड (Upload Documents)

  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
    • Photo: 50 KB तक (Format: .jpg/.jpeg)
    • Signature: 20 KB तक (Format: .jpg/.jpeg)

Step 4: प्रेफरेंस चयन (Choose Preferences)

  • उस Circle और Division का चयन करें जहाँ आप नौकरी करना चाहते हैं।
  • यहाँ आप अपनी प्राथमिकता (Priority) के अनुसार पोस्ट को 1, 2, 3… नंबर दें।

Step 5: फीस और प्रिंट (Fee & Print)

  • ‘Pay Online’ के माध्यम से ₹100 आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
  • फॉर्म को Final Submit करने से पहले ‘Preview’ जरूर देखें।
  • अंत में, एप्लीकेशन फॉर्म का Printout निकालकर सुरक्षित रख लें।

ध्यान दें : GDS में मेरिट लिस्ट बनती है, इसलिए केवल 1-2 पोस्ट न चुनें। अपने डिवीजन की अधिकतम (Maximum) पोस्ट को प्रेफरेंस में डालें ताकि आपके सिलेक्शन के चांस बढ़ जाएं।

India Post GDS Selection Process 2026 (चयन प्रक्रिया)

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा (No Exam) और कोई इंटरव्यू नहीं होता। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से 10th Marks Merit List पर आधारित है।

Step 1: ऑटोमेटेड मेरिट लिस्ट (Shortlisting)

  • उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित सिस्टम (Automated System) द्वारा 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • CGPA/Grades: जिन छात्रों के पास ग्रेड पॉइंट हैं, उनके अंकों को 9.5 के गुणांक (Multiplication Factor) से गुणा करके प्रतिशत में बदला जाएगा।
  • सटीकता: मेरिट लिस्ट 4 दशमलव (up to 4 decimals) अंकों तक सटीक बनाई जाएगी।

Step 2: सूचना और दस्तावेज सत्यापन (Intimation & DV)

  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को SMS और Email के माध्यम से सूचना (Intimation) भेजी जाएगी।
  • उम्मीदवारों को निर्धारित समय में अपने मूल दस्तावेजों (Original Documents) के साथ चुने गए डिवीजन में जाना होगा।

Step 3: फाइनल जॉइनिंग (Engagement)

  • दस्तावेजों की सफल जांच के बाद Final Merit List जारी होगी और उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र (Engagement Letter) दिया जाएगा।

India Post GDS Cut-Off 2026: 10th में कितने % मार्क्स पर होगा Selection?

GDS भर्ती में कट-ऑफ अक्सर बहुत अधिक (Sky-High) रहती है, खासकर “कोरोना बैच” (COVID Passouts) के 100% मार्क्स वाले छात्रों के कारण। हालांकि, कट-ऑफ राज्य और वहां की स्थानीय परिस्थिति पर निर्भर करती है।

यहाँ एक Realistic Cut-Off Trend दिया गया है:

श्रेणी (Category)High Competition States (UP, Bihar, HR, DL, PB)Low Competition States (North East, Assam, Guiarat, etc.)
General / UR98% – 100%90% – 95%
OBC / EWS97% – 99%88% – 94%
SC / ST93% – 96%82% – 88%
PwD85% – 90%75% – 80%

India Post GDS Salary & Job Profile 2026

7वें वेतन आयोग के तहत GDS को नियमित वेतन के बजाय TRCA (Time Related Continuity Allowance) मिलता है। हालांकि, बेसिक पे के साथ महंगाई भत्ता (DA) और अन्य भत्ते जुड़ने से सैलरी काफी अच्छी बन जाती है।

1. वेतन संरचना (Salary Structure)

पद (Post)Basic Pay (TRCA)*अनुमानित सैलरी (In-Hand)
BPM (Branch Postmaster)₹12,000 – ₹29,380₹17,500 – ₹19,000/-
ABPM / Dak Sevak₹10,000 – ₹24,470₹14,500 – ₹16,000/-

(नोट: इसमें DA (महंगाई भत्ता), साइकिल भत्ता और ऑफिस मेंटेनेंस अलाउंस शामिल होता है। इसके अलावा IPPB ट्रांजेक्शन पर अलग से Incentive भी मिलता है।)

2. जॉब प्रोफाइल (Work Profile)

📌 BPM (Branch Postmaster):

  • शाखा प्रमुख: गांव की पोस्ट ऑफिस ब्रांच का पूरा प्रबंधन करना।
  • बैंकिंग कार्य: DARPAN डिवाइस (मोबाइल/टैब) के जरिए जमा-निकासी और IPPB (India Post Payments Bank) का काम करना।
  • प्रचार: सरकारी योजनाओं (सुकन्या समृद्धि, बीमा) का प्रचार और खाते खोलना।

📌 ABPM (Assistant Branch Postmaster):

  • डिलीवरी: चिट्ठियां, पार्सल और स्पीड पोस्ट घर-घर पहुंचाना।
  • मार्केटिंग: योजनाओं के लिए BPM की मदद करना और डिपॉजिट इकट्ठा करना।

📌 Dak Sevak:

  • मुख्यतः डाकघरों (Head Post Office / Sub Post Office) में डाक की छंटाई, पैकिंग और रेलवे मेल सर्विस (RMS) से जुड़ा काम करना।

Important Links for India Post GDS 2026

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहाँ सभी Direct Official Links दिए गए हैं। हम सलाह देते हैं कि केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।

विवरण (Description)लिंक (Direct Link)
GDS Online Registration 2026[यहाँ क्लिक करके रजिस्टर करें]
Candidate Login (Already Registered)[Login to Complete Form]
Download Official Notification PDF[Download Notification PDF] 📥
Check Circle-wise Vacancy (State List)[View Vacancy Dashboard]
Official Website[indiapostgdsonline.gov.in]

India Post GDS Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. क्या GDS भर्ती में कंप्यूटर सर्टिफिकेट जरूरी है? जी नहीं। नए नियमों के अनुसार, अब कंप्यूटर सर्टिफिकेट अपलोड करना अनिवार्य नहीं है। बस आपको कंप्यूटर चलाने का व्यावहारिक ज्ञान होना चाहिए।

Q2. GDS की नौकरी सरकारी है या प्राइवेट? यह भारत सरकार के डाक विभाग के तहत एक ‘Extra Departmental Civil Post’ है। यह 100% सरकारी नौकरी है, लेकिन इसके सेवा नियम (Service Rules) नियमित कर्मचारियों से थोड़े अलग होते हैं।

Q3. क्या मैं दूसरे राज्य (State) से फॉर्म भर सकता हूँ? हाँ, आप भर सकते हैं। लेकिन शर्त यह है कि आपने उस राज्य की स्थानीय भाषा (Local Language) को 10वीं कक्षा में एक विषय के रूप में पढ़ा हो।

Q4. GDS की ड्यूटी कितने घंटे की होती है? GDS (BPM/ABPM) की ड्यूटी का समय आमतौर पर 4 से 5 घंटे का होता है। इसलिए बहुत से छात्र नौकरी के साथ-साथ अपनी आगे की पढ़ाई (UPSC/SSC) भी जारी रखते हैं।

Q5. इंडिया पोस्ट GDS 2026 की अंतिम तिथि क्या है? ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 है।

Q6. क्या GDS में 60% या 70% वालों का सिलेक्शन हो सकता है? आमतौर पर कट-ऑफ 90%-95% से ऊपर जाती है। लेकिन अगर आप PWD श्रेणी से हैं या North East/Assam जैसे कम कट-ऑफ वाले सर्कल्स में अप्लाई करते हैं, तो 70-80% पर भी चांस बन सकता है।

Leave a Comment

Index