अगर आप बिहार में रहते हैं और पैसों की कमी की वजह से अपना बिजनेस शुरू नहीं कर पा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। बिहार सरकार के उद्योग विभाग ने ऐसे ही लोगों की मदद के लिए ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ (Mukhyamantri Udyami Yojana) शुरू की है। इसका सीधा मकसद राज्य के युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) को अपना काम शुरू करने के लिए आत्मनिर्भर बनाना है।
इस योजना में नया बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार आपको 10 लाख रुपये तक की मदद देती है। इसमें से 50% यानी 5 लाख रुपये की आपको सब्सिडी मिल जाती है, जो कि पूरी तरह माफ हो जाते हैं। बाकी बचे 5 लाख रुपये ही आपको वापस करने होते हैं। यह पैसा आपको 84 आसान किश्तों में चुकाना है। अगर आप महिला हैं या SC/ST/EBC वर्ग से आती हैं, तो आपको इस पर कोई ब्याज नहीं देना होगा। वहीं, सामान्य वर्ग और युवाओं को सिर्फ 1% ब्याज देना होगा।
इस पोस्ट में हम 2026 की Udyami Yojana से जुड़ी हर जरूरी बात समझेंगे। जैसे- इसका फायदा किसे मिलेगा, कौन-से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे और ऑनलाइन अप्लाई कैसे करना है। यह सारी जानकारी सीधे बिहार सरकार के उद्योग विभाग की वेबसाइट से ली गई है, ताकि आप तक बिल्कुल पक्की और सही बात पहुंचे।
Mukhyamantri Udyami Yojana: Overview
Bihar Udyami Yojana की कुछ खास और जरूरी बातें आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| विवरण (Criteria) | जानकारी (Details/Key Features) |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (Mukhyamantri Udyami Yojana) |
| राज्य / विभाग | बिहार सरकार / उद्योग विभाग (Department of Industries, Bihar) |
| योजना का उद्देश्य (Objective) | राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और नए उद्योगों की स्थापना करना |
| लाभार्थी (Beneficiary) | बिहार के युवा, महिलाएँ, SC/ST और EBC (अति पिछड़ा वर्ग) के नागरिक |
| आर्थिक सहायता (Financial Assistance) | कुल ₹10 लाख (जिसमें ₹5 लाख का 100% अनुदान + ₹5 लाख का लोन) |
| ब्याज दर (Interest Rate) | 0% (महिला, SC/ST, EBC के लिए) एवं मात्र 1% (सामान्य/युवा वर्ग के लिए) |
| लोन चुकाने की अवधि (Repayment) | 84 आसान किश्तों (Installments) में (लगभग 7 साल) |
| आधिकारिक पोर्टल (Official Portal) | udyami.bihar.gov.in |
| हेल्पलाइन नंबर (Toll-Free) | 1800-345-6214 (टोल-फ्री नंबर) |

Bihar Udyami Yojana Eligibility Criteria (पात्रता मानदंड)
Mukhyamantri Udyami Yojana का फायदा लेने के लिए बिहार सरकार ने कुछ जरूरी नियम बनाए हैं। अगर आप इस योजना के तहत 10 लाख रुपये की मदद लेना चाहते हैं, तो आपको बस इन कुछ जरूरी शर्तें पूरी करना होगा:
- बिहार का निवासी: इस योजना का लाभ लेने के लिए आपका बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
- उम्र सीमा: फॉर्म भरने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 50 साल होनी चाहिए।
- पढ़ाई-लिखाई: इस योजना के लिए आपका कम से कम 12वीं (इंटर) पास होना जरूरी है। अगर आपने 12वीं नहीं की है, तो आईटीआई (ITI), पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या इसके बराबर की कोई और पढ़ाई पास होनी चाहिए।
- कौन कर सकता है आवेदन: इस योजना के तहत अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अति पिछड़ा वर्ग (EBC), किसी भी वर्ग की महिलाएं और सामान्य (General) या ओबीसी (OBC) वर्ग के युवा अपना फॉर्म भर सकते हैं।
- सिर्फ नए बिजनेस के लिए: इस योजना का पैसा केवल नया बिजनेस या काम शुरू करने के लिए मिलेगा। अगर आपकी कोई दुकान या बिजनेस पहले से चल रहा है, तो आप इस योजना के लिए फॉर्म नहीं भर सकते हैं।
- बिजनेस का रजिस्ट्रेशन: इस योजना का पैसा लेने के लिए आपकी कंपनी या दुकान का रजिस्टर्ड होना बहुत जरूरी है। आप अपने बिजनेस को प्रोपराइटरशिप, पार्टनरशिप, एलएलपी (LLP) के तौर पर रजिस्टर करवा सकते हैं।
- बैंक खाता: इस योजना का पैसा आपके बिजनेस के करंट अकाउंट यानी चालू खाते में ही आएगा, इसलिए यह खाता होना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, सब्सिडी का पैसा सीधा आपके खाते में पहुंचे, इसके लिए आपके बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक होना और उसमें डीबीटी (DBT) का चालू होना भी जरूरी है।
Mukhyamantri Udyami Yojana Documents Required (जरूरी दस्तावेज)
Bihar Udyami Yojana का ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले अपने पास कुछ जरूरी कागजात जरूर रख लें। फॉर्म भरते समय आपको ये सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसलिए अपने फोन या कंप्यूटर में इनकी बिल्कुल साफ फोटो या स्कैन कॉपी पहले से सेव करके रखें। बस यह ध्यान रहे कि ये फाइलें केवल PDF या JPEG फॉर्मेट में ही हों।
- आधार कार्ड: आपका आधार कार्ड आपके चालू मोबाइल नंबर से लिंक होना बहुत जरूरी है, ताकि फॉर्म भरते समय उस पर आसानी से ओटीपी (OTP) आ सके।
- पैन कार्ड: फॉर्म भरने के लिए आपका अपना पैन कार्ड होना भी जरूरी है।
- पासपोर्ट साइज फोटो: फॉर्म में लगाने के लिए आपकी एकदम साफ और रंगीन फोटो होनी चाहिए, जो हाल ही में खींची गई हो।
- हस्ताक्षर (साइन): फॉर्म में अपलोड करने के लिए आपको एक सफेद कागज पर साफ-साफ अपने साइन करने होंगे और उसकी स्कैन कॉपी या फोटो खींचकर रखनी होगी।
- 10वीं का सर्टिफिकेट: आपकी सही उम्र और जन्म तारीख चेक करने के लिए, फॉर्म के साथ 10वीं क्लास का पासिंग सर्टिफिकेट या मार्कशीट भी लगानी होगी।
- पढ़ाई का सर्टिफिकेट: फॉर्म के साथ आपको अपनी पढ़ाई का सर्टिफिकेट भी लगाना होगा। इसके लिए आपका कम से कम 12वीं यानी इंटर पास होना जरूरी है। अगर आपने 12वीं नहीं की है, तो आईटीआई या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा का सर्टिफिकेट भी लगा सकते हैं।
- जाति सर्टिफिकेट: फॉर्म भरते समय आपको अपनी जाति का सर्टिफिकेट भी लगाना होगा। इसमें एक सबसे जरूरी बात का ध्यान जरूर रखें। अगर आप महिला हैं, तो आपका जाति सर्टिफिकेट आपके पति के नाम से नहीं, बल्कि आपके पिता के नाम और घर के पते से ही बना होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र: फॉर्म के साथ आपको बिहार का स्थायी निवास प्रमाण पत्र भी लगाना होगा, जिससे यह साबित हो सके कि आप बिहार के ही रहने वाले हैं।
- बैंक स्टेटमेंट या कैंसिल चेक: फॉर्म भरते समय आपको बैंक स्टेटमेंट या एक कैंसिल चेक भी अपलोड करना होगा। यहाँ एक बात का खास ध्यान रखें—यह आपके पर्सनल सेविंग अकाउंट का नहीं होना चाहिए। यह चेक या स्टेटमेंट सिर्फ आपकी कंपनी या बिजनेस के नाम पर खुले करंट अकाउंट यानी चालू खाते का ही होना चाहिए।
- बिजनेस का रजिस्ट्रेशन: फॉर्म के साथ आपको अपनी नई कंपनी या दुकान का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी लगाना होगा। इसके सबूत के तौर पर आप एमएसएमई (MSME) उद्यम आधार या फिर जीएसटी (GST) सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं।
Bihar Udyami Yojana Online Apply Process (Step-by-Step Guide)
अगर आप Mukhyamantri Udyami Yojana का फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या किसी भी साइबर कैफे पर जाकर भी अपना फॉर्म भरवा सकते हैं।
फॉर्म कैसे भरना है, आइए इसका पूरा तरीका आसान स्टेप्स में समझते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले वेबसाइट पर जाएं फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आपको बिहार उद्योग विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट udyami.bihar.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: अपना रजिस्ट्रेशन करें
वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘Registration’ का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर भरें। इसके साथ ही अपनी सही कैटेगरी भी ध्यान से चुनें, जैसे- SC, ST, EBC, महिला या फिर युवा।
स्टेप 3: अपना ओटीपी (OTP) डालें
ये सारी जानकारी भरने के बाद, आपके आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आएगा। उस ओटीपी को वहां डालकर अपना अकाउंट Verify कर लें।
स्टेप 4: पोर्टल पर लॉगिन करें
आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद, आपके मोबाइल पर मैसेज में एक पासवर्ड आएगा। अब आपको बस अपना आधार नंबर और वही पासवर्ड डालकर वेबसाइट पर Login कर लेना है।
स्टेप 5: अपनी पर्सनल और पढ़ाई की जानकारी भरें
लॉगिन करते ही आपके सामने आपका फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपको अपने बारे में, अपनी पढ़ाई-लिखाई और अपने परिवार से जुड़ी सारी जानकारी बहुत ही ध्यान से भरनी होगी।
स्टेप 6: अपने बिज़नेस की जानकारी दें अब आपको यह बताना है कि आप कौन-सा बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं। यहाँ एक बात का खास ध्यान रखें—आप अपनी मर्जी से किसी भी बिज़नेस का नाम टाइप नहीं कर सकते। फॉर्म में उद्योग विभाग की एक लिस्ट दी गई है, आपको उसी लिस्ट में से अपने बिज़नेस (जैसे- रेडीमेड गारमेंट्स, बेकरी या आईटी सर्विस) को चुनना होगा।
स्टेप 7: बैंक खाते की जानकारी दें यहाँ फॉर्म भरते समय एक बात का खास ध्यान रखें—गलती से भी अपना पर्सनल सेविंग अकाउंट न डालें। यहाँ आपको सिर्फ अपनी कंपनी या बिज़नेस के नाम पर खुले करंट अकाउंट यानी चालू खाते की ही जानकारी देनी है। अपने बैंक का नाम, ब्रांच, अकाउंट नंबर और IFSC कोड बिल्कुल सही-सही भरें।
स्टेप 8: अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें अब आपको ऊपर बताए गए सभी जरूरी कागजातों की एकदम साफ स्कैन कॉपी अपलोड करनी है। आप इन्हें PDF या JPEG फॉर्मेट में लगा सकते हैं। यहाँ इस बात का जरूर ध्यान रखें कि अपलोड करते समय फाइल का साइज तय सीमा से ज्यादा बड़ा न हो, वरना आपका फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
स्टेप 9: फॉर्म सबमिट करें और रसीद निकालें फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार फिर से अपनी सारी भरी हुई जानकारी को अच्छे से चेक कर लें। जब आपको लगे कि सब कुछ सही है, तब “Final Submit” बटन पर क्लिक करें। फॉर्म भरने के बाद जो रसीद (Acknowledgement Slip) मिलेगी, उसका प्रिंट आउट निकालकर या उसे सेव करके जरूर रख लें, ताकि बाद में आप अपने फॉर्म का स्टेटस चेक कर सकें।
इसे भी पढ़ें : Bihar Laghu Udyami Yojana 2026 Online Apply: मिलेंगे ₹2 लाख, ऐसे करें आवेदन
Conclusion (निष्कर्ष)
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana राज्य के उन सभी युवाओं, महिलाओं और आम लोगों के लिए एक बहुत ही शानदार मौका है, जो अब सिर्फ ‘नौकरी मांगने वाले’ नहीं, बल्कि ‘नौकरी देने वाले’ बनना चाहते हैं और आत्मनिर्भर बिहार का सपना सच करना चाहते हैं। अपना नया बिज़नेस शुरू करने के लिए ₹10 लाख रुपये की मदद, जिसमें से ₹5 लाख की तो सीधी सब्सिडी (माफ) है और बाकी पैसों पर या तो कोई ब्याज नहीं लगेगा या फिर सिर्फ 1% ब्याज देना होगा—सच कहिए तो ऐसी शानदार सुविधा शायद ही किसी और सरकारी योजना में देखने को मिले।
FAQs : Bihar Udyami Yojana 2026
Q1: Bihar Udyami Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? उत्तर: आप बिहार सरकार के उद्योग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (udyami.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) और आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
Q2: Mukhyamantri Udyami Yojana में कितनी सब्सिडी (Subsidy) मिलती है? उत्तर: इस योजना के तहत स्वीकृत कुल प्रोजेक्ट लागत (अधिकतम ₹10 लाख) पर 50% या अधिकतम ₹5 लाख की भारी सब्सिडी (अनुदान) बिहार सरकार द्वारा दी जाती है।
Q3: Bihar Udyami Yojana में लोन चुकाने का समय कितना है? उत्तर: लोन की बची हुई राशि (अधिकतम ₹5 लाख) चुकाने के लिए आपको 7 साल (84 आसान किश्तों) का लंबा समय मिलता है, ताकि आप पर आर्थिक दबाव न पड़े।
Q4: Mukhyamantri Mahila Udyami Yojana के तहत ब्याज दर (Interest Rate) कितनी है? उत्तर: महिलाओं, SC/ST और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए ब्याज दर 0% (शून्य) है। यानी आपको केवल मूलधन की राशि (₹5 लाख) ही किश्तों में लौटानी है, कोई एक्स्ट्रा ब्याज नहीं लगेगा।
Q5: Udyami Yojana में लाभार्थियों का चयन (Selection Process) कैसे होता है?उत्तर: इस योजना में चयन पूरी तरह से पारदर्शी होता है। उद्योग विभाग सभी प्राप्त आवेदनों में से ‘कंप्यूटरीकृत रैंडमाइजेशन’ (लॉटरी सिस्टम / Lottery System) के माध्यम से योग्य लाभार्थियों का चयन करता है।
