केंद्र सरकार ने PM Awas Yojana List 2026 जारी कर दी है। अगर आपने भी PMAY-G में पक्के घर के लिए फॉर्म भरा था, तो अब आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अपनी सरकारी वेबसाइट (pmayg.nic.in) और RH Reporting पोर्टल पर साल 2026 की यह नई लिस्ट (Beneficiary List) अपडेट करनी शुरू कर दी है।
आगे हम जानेंगे कि आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही PM Awas Gramin List कैसे चेक कर सकते हैं। साथ ही, अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) नहीं है, तो सिर्फ अपने नाम या आधार कार्ड से लिस्ट में अपना नाम और स्टेटस कैसे खोजना है, इसके सारे स्टेप्स नीचे दिए गए हैं।
PM Awas Yojana Gramin List 2026 क्या है?
पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट (PM Awas Yojana Gramin List) असल में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से जारी की गई एक लिस्ट (Beneficiary List) है। इसमें गांव के उन गरीब और बिना घर वाले परिवारों के नाम होते हैं, जिन्हें SECC-2011 डेटा या आवास प्लस (Awaas+) सर्वे के आधार पर पक्का घर बनाने के लिए चुना गया है।
अगर आपका नाम इस नई लिस्ट में आ जाता है, तो सरकार घर बनाने के लिए पैसे की पूरी मदद देती है। यह पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे आपके बैंक खाते में अलग-अलग किश्तों (Installments) में भेजा जाता है।
PM Awas Yojana Gramin List 2026 कैसे देखें? (Step-by-Step Process)
लोग अक्सर पूछते हैं कि नई आवास लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें। सरकार की वेबसाइट (pmayg.nic.in) पर इसे चेक करना बहुत आसान है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से इसे देख सकते हैं, बस नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें:
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट खोलें। फिर सरकार की वेबसाइट https://pmayg.nic.in पर जाएं।
Step 2: Awaassoft मेनू को चुनें
वेबसाइट खुलने पर सबसे ऊपर आपको Awaassoft लिखा हुआ दिखेगा। अगर आप मोबाइल चला रहे हैं, तो पहले सीधे हाथ की तरफ बने तीन लाइनों वाले निशान (☰) पर टच करें।
Step 3: Reports विकल्प पर क्लिक करें
Awaassoft पर क्लिक करते ही एक छोटी सी लिस्ट खुलेगी। इसमें से आपको Reports वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है (यहीं से पुरानी iay.nic.in वाली रिपोर्ट भी देखी जाती हैं)।
Step 4: Social Audit Reports सेक्शन में जाएं
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। अब पेज को खिसका कर सबसे नीचे की तरफ आ जाएं। वहां आपको H. Social Audit Reports लिखा हुआ मिलेगा।
Step 5: Beneficiary Details लिंक खोलें
इस H वाले हिस्से के ठीक नीचे Beneficiary details for verification लिखा होगा। लिस्ट में अपना नाम खोजने के लिए आपको इसी पर क्लिक करना है।
Step 6: अपनी डिटेल्स भरें (फ़िल्टर सेट करें)
अब आपकी स्क्रीन पर MIS Report नाम का एक पेज खुलेगा। यहाँ आपको अपने इलाके की सही-सही जानकारी भरनी होगी:
- सबसे पहले अपने राज्य (State) का नाम चुनें (जैसे- Jharkhand)।
- फिर अपने जिले (District) का नाम चुनें (जैसे- Bokaro)।
- इसके बाद अपना ब्लॉक (Block) और अपनी ग्राम पंचायत चुनें।
- साल वाले बॉक्स में 2025-2026 सिलेक्ट करें।
- और स्कीम वाले बॉक्स में Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin सिलेक्ट करें।
Step 7: कैप्चा कोड भरें और लिस्ट देखें
ये सारी जानकारी भरने के बाद, सबसे नीचे आपको गणित का एक आसान सा सवाल (Captcha) दिखेगा (जैसे 45 – 20 = ?)। आपको उसका सही जवाब खाली बॉक्स में लिखना है और Submit बटन दबा देना है।
रिजल्ट: इतना करते ही आपकी स्क्रीन पर आपके गाँव की पूरी PM Awas List खुल जाएगी। इसमें आप अपना नाम, पिता का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर आसानी से देख सकते हैं। आप चाहें तो इस लिस्ट को PDF या Excel में डाउनलोड करके भी रख सकते हैं। अगर लिस्ट बहुत बड़ी है और नाम खोजने में दिक्कत हो रही है, तो मोबाइल में ‘Search in Page’ या कंप्यूटर में ‘Ctrl+F’ दबाकर सीधा अपना नाम ढूँढ लें।
PM Awas Yojana Status 2026 कैसे चेक करें?
अगर आपका नाम PMAY-G Waiting List में है या आपने हाल ही में नया फॉर्म भरा है, तो आप सिर्फ अपने रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) से यह पता कर सकते हैं कि आपके घर का काम कहाँ तक पहुँचा है (यानी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं):
- वेबसाइट खोलें: सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप में सरकार की वेबसाइट pmayg.nic.in खोल लें।
- Stakeholders मेनू: वेबसाइट खुलने पर सबसे ऊपर आपको Stakeholders लिखा हुआ दिखेगा, आपको उसी पर क्लिक करना है।
- Beneficiary चुनें: क्लिक करते ही जो छोटी सी लिस्ट खुलेगी, उसमें सबसे पहले वाले ऑप्शन IAY/PMAYG Beneficiary पर आपको टच करना है।
- नंबर डालें: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ खाली डिब्बे में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें (उदाहरण के लिए: झारखंड का नंबर कुछ ऐसा दिखता है – JH-1234567)।
- स्टेटस देखें: अपना नंबर सही-सही भरने के बाद, बस नीचे दिए गए Submit बटन को दबा दें।
रिजल्ट: बटन दबाते ही आपकी स्क्रीन पर आपके फॉर्म का पूरा Beneficiary Status आ जाएगा। यहाँ आप सब कुछ देख सकते हैं—जैसे आपका घर पास हुआ या नहीं (House Sanction), खाते में पैसे भेजने का प्रोसेस कहाँ तक पहुँचा (FTO स्टेटस), आपके मकान की फोटो (जियोटैगिंग) और अब तक कितनी किश्तें (Installments) आ चुकी हैं, यह सारी जानकारी आपको एक ही जगह मिल जाएगी।
Important Links (महत्वपूर्ण डायरेक्ट लिंक्स)
नीचे दी गई टेबल में Pradhanmantri Aawas Yojna (PMAY-G) से जुड़े सभी जरूरी आधिकारिक लिंक्स दिए गए हैं। आप सीधे इन लिंक्स पर क्लिक करके लिस्ट और स्टेटस चेक कर सकते हैं:
| लिंक का नाम (Important Links) | डायरेक्ट लिंक (Click Here) |
| PM Awas Yojana Gramin Official Website | यहाँ क्लिक करें |
| PM Awas Yojana Gramin List 2026 Check | यहाँ क्लिक करें |
| Beneficiary Status Check (रजिस्ट्रेशन नंबर से) | यहाँ क्लिक करें |
| FTO Track (किश्त का पैसा चेक करें) | यहाँ क्लिक करें |
| Awaas App Download (Android) | यहाँ क्लिक करें |
| Homepage | वापस होमपेज पर जाएं |
निष्कर्ष (Conclusion)
सरकार की यह योजना गांवों के लिए सच में बहुत काम की है। अगर आप या आपके जान-पहचान में कोई भी परिवार आज भी कच्चे घर में रह रहा है, तो बिना देर किए अपने गांव के मुखिया या पंचायत सचिव से जाकर मिलें और आवास प्लस सर्वे में अपना नाम जरूर लिखवा लें।
उम्मीद है कि अब आप आसानी से PM Awas Yojana Gramin List 2026 में अपना नाम चेक कर लेंगे। ऊपर बताए गए आसान तरीकों की मदद से आप घर बैठे ही अपने मोबाइल पर यह पूरी सरकारी लिस्ट देख सकते हैं।
फिर भी, अगर आपको लिस्ट में अपना नाम खोजने में कोई परेशानी आ रही हो या इस योजना से जुड़ा आपका कोई और सवाल हो, तो नीचे कमेंट में जरूर पूछें। हम आपको सही जानकारी देने की पूरी कोशिश करेंगे।
इसे पढ़ें : PM Awas Yojana Gramin Online Apply कैसे करें
FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. पीएम आवास योजना ग्रामीण की नई लिस्ट कब आएगी? Ans. सरकार पंचायत से मिलने वाली जानकारी के हिसाब से बीच-बीच में इस लिस्ट को नया (अपडेट) करती रहती है। साल 2026 की नई लिस्ट वेबसाइट पर आनी शुरू हो गई है। आप ऊपर बताए गए ‘Awaassoft’ वाले तरीके से इसे चेक कर सकते हैं।
Q2. मुझे pm awas yojana के तहत कितने पैसे मिलेंगे? Ans. अगर आप समतल या मैदानी इलाके में रहते हैं, तो घर बनाने के लिए ₹1,20,000 मिलते हैं। वहीं, अगर आपका घर पहाड़ी या मुश्किल (दुर्गम) इलाके में है, तो आपको ₹1,30,000 दिए जाते हैं। यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है।
Q3. मेरा नाम लिस्ट में नहीं है, मुझे क्या करना चाहिए? Ans. अगर आपका नाम pm awas gramin list में नहीं दिख रहा है, तो घबराएं नहीं। तुरंत अपने गांव के प्रधान (मुखिया) या पंचायत सचिव के पास जाएं। उनसे कहकर आवास प्लस (Awaas+) सर्वे में अपना नाम जरूर जुड़वा लें।
Q4. क्या मैं मोबाइल से pm awas yojana status चेक कर सकता हूँ? Ans. हाँ, बिल्कुल। आप अपने मोबाइल में ही pmayg.nic.in वेबसाइट खोल सकते हैं। इसके बाद बस अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर आराम से अपना स्टेटस देख सकते हैं।
Q5. PMAY-G में रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे पता करें? Ans. जब आपका फॉर्म पंचायत से पास होकर ब्लॉक (Block) में जाता है, तब आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर दिया जाता है। आप यह नंबर अपने पंचायत सचिव से मांग सकते हैं। अगर वहां से ना मिले, तो आप वेबसाइट पर ‘Advanced Search’ वाले तरीके से सिर्फ अपना नाम डालकर भी इसे खोज सकते हैं।
Q6. iay nic in gramin और pmayg nic in में क्या अंतर है? Ans. ये दोनों एक ही योजना की वेबसाइट हैं। पहले इस योजना का नाम ‘इंदिरा आवास योजना (IAY)’ था, इसलिए वेबसाइट का नाम भी वही था। अब इसका नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G)’ कर दिया गया है। अगर आप पुरानी वेबसाइट का लिंक भी खोलेंगे, तो वह आपको अपने आप इसी नई वेबसाइट पर ले जाएगा।
