Maiya Samman Yojana Status Check 2026: पेमेंट स्टेटस देखें

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (MMMSY) के तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जा रही है।

अगर आपने भी इस योजना के लिए अप्लाई किया है और यह जानना चाहती हैं कि आपका फॉर्म अप्रूव हुआ या नहीं, तो अब आप घर बैठे अपना Maiya Samman Yojana Status चेक कर सकती हैं।

अक्सर ई-केवाईसी (e-KYC) या आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) पेंडिंग होने की वजह से खाते में पैसे नहीं आते और महिलाओं को सही जानकारी मिलने में परेशानी होती है।

चलिए देखते हैं कि ऑफिशियल पोर्टल mmmsy.jharkhand.gov.in का इस्तेमाल करके मोबाइल से ही अपना पेमेंट स्टेटस (Status Check) कैसे देखा जा सकता है। इसके लिए बस अपना आधार कार्ड या एप्लीकेशन नंबर (Application No.) तैयार रखें, ताकि आपको किसी कैफे या प्रज्ञा केंद्र के चक्कर न लगाने पड़ें।

Maiya Samman Yojana Official Website mmmsy.jharkhand.gov.in Homepage 2026

Maiya Samman Yojana Status Check 2026: मोबाइल से ऑनलाइन स्टेटस कैसे देखें?

अगर आपने भी झारखंड सरकार की ‘मंईयां सम्मान योजना’ में अप्लाई किया है और घर बैठे मोबाइल से अपना ऑनलाइन स्टेटस (maiya samman yojana status check online) देखना चाहती हैं, तो बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। यह अपना Beneficiary Dashboard चेक करने का सबसे सही और सुरक्षित तरीका है:

स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउज़र में JMMSY की ऑफिशियल वेबसाइट (mmmsy.jharkhand.gov.in) ओपन करें।

स्टेप 2: ‘Track Application Status’ पर क्लिक करें वेबसाइट के होमपेज पर आपको ‘Track Application Status’ का लिंक दिखेगा, बस उस पर क्लिक कर दें।

स्टेप 3: अपनी डिटेल्स (Aadhaar या Acknowledgement Number) भरें अब जो नया पेज खुलेगा, उसमें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, 12 अंकों का आधार नंबर या फिर फॉर्म भरते समय मिला ‘Acknowledgement Number’ सही-सही भर दें।

स्टेप 4: Captcha भरें और OTP वेरिफिकेशन करें स्क्रीन पर दिख रहे Captcha Code को बॉक्स में भरें और सबमिट करें। इसके बाद सिक्योरिटी के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उस OTP को डालकर अपना लॉगिन पूरा करें।

स्टेप 5: अपना ‘Maiya Yojana Status’ चेक करें OTP वेरिफिकेशन पूरा होते ही स्क्रीन पर आपका पूरा फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ आप आसानी से चेक कर सकती हैं कि आपका फॉर्म Approved हुआ है, Pending है या फिर Rejected हो गया है।

“अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो [Maiya Samman Yojana 2026 Online Apply का पूरा प्रोसेस] यहाँ देखें।”

Maiya Samman Yojana Payment Status: बैंक खाते में पैसा आया या नहीं?

फॉर्म अप्रूव होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि बैंक खाते में पैसा कब आएगा? अपनी किस्त का पेमेंट स्टेटस चेक करने के दो सबसे आसान तरीके यहाँ बताए गए हैं:

  1. PFMS (DBT) पोर्टल से ऑनलाइन: सरकार योजना का सारा पैसा DBT के जरिए भेजती है। इसलिए आप सीधे PFMS की ऑफिसियल वेबसाइट pfms.nic.in पर जा सकते हैं। वहाँ ‘Know Your Payments’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और अपना बैंक अकाउंट नंबर डालकर अपना पेमेंट स्टेटस ट्रैक कर लें।
  2. मिस्ड कॉल (SMS) या पासबुक एंट्री से: आपने जो बैंक अकाउंट आधार और DBT से लिंक करवाया है, उस बैंक के टोल-फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। अगर किसी वजह से मोबाइल पर SMS नहीं आ रहा है, तो अपनी नज़दीकी बैंक शाखा या प्रज्ञा केंद्र (CSC) जाकर पासबुक प्रिंट करवा लें।

Maiya Samman Yojana Beneficiary List कैसे देखें?

अगर आप अपने पूरे गाँव या पंचायत की लिस्ट ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो maiya samman yojana list check करना बहुत ही आसान है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज पर जाएं और वहाँ दिए गए ‘Beneficiary List’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: अब स्क्रीन पर अपना जिला (District), ब्लॉक (Block), और अपनी पंचायत (Panchayat) चुन लें।
  • स्टेप 3: इसके बाद नीचे दिए गए ‘Submit‘ बटन पर क्लिक कर दें।
  • स्टेप 4: इतना करते ही आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत की पूरी लिस्ट (PDF) खुल जाएगी। अब आप इसमें अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स)

विवरण (Description)डायरेक्ट लिंक (Direct Link)
Direct Status Check Linkयहाँ क्लिक करें
Official Websiteयहाँ क्लिक करें
NPCI / Aadhar Seeding Checkयहाँ क्लिक करें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. Maiya Samman Yojana Status Check करने के लिए क्या-क्या चाहिए? Ans. स्टेटस चेक करने के लिए आपके पास अपना आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या फिर फॉर्म भरते समय मिला Application Number होना चाहिए।

Q2. मेरे खाते में मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आया, क्या करें? Ans. सबसे पहले अपना maiya samman yojana payment status ऑनलाइन चेक करें। अगर आपका फॉर्म Approve हो गया है, तो एक बार बैंक जाकर पता कर लें कि आपका अकाउंट NPCI/DBT से लिंक है या नहीं।

Q3. क्या मैं ऑफलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकती हूँ? Ans. हाँ, अगर आप ऑनलाइन स्टेटस चेक नहीं कर पा रही हैं, तो अपने फॉर्म की रसीद लेकर नज़दीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) या पंचायत ऑफिस जाकर भी पता कर सकती हैं।

Q4. Maiya Samman Yojana List में नाम कैसे जोड़ें? Ans. लिस्ट में आपका नाम तभी आएगा जब आप इस योजना का फॉर्म भरेंगी। फॉर्म भरने के लिए आप अपने गाँव में लगने वाले कैंप या फिर नज़दीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) जा सकती हैं।

Q5. मैं बिना OTP के Maiya Samman Yojana Status कैसे देख सकती हूँ?
Ans: ऑनलाइन पोर्टल पर सिक्योरिटी के लिए OTP डालना बहुत जरूरी है। अगर आपका मोबाइल नंबर बंद हो गया है, तो आप अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) जाकर अपनी रसीद दिखाकर आसानी से अपना स्टेटस चेक करवा सकती हैं।

Leave a Comment

Index