e Kalyan Jharkhand Scholarship 2026: झारखंड सरकार राज्य के गरीब छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्कॉलरशिप (पैसे) देती है। यह Post-Matric Scholarship योजना खास तौर पर उन छात्रों के लिए है जो SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति) और OBC (पिछड़ा वर्ग) से आते हैं। इसका मकसद साफ है—पैसे की कमी की वजह से आपकी पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।
यह स्कॉलरशिप उन छात्रों के लिए बहुत मददगार है जिन्होंने 10वीं पास कर ली है। चाहे आप 11वीं, 12वीं (Inter), ITI, Diploma, B.Ed, Nursing, B.Tech कर रहे हों या Graduation, यह आपके काम आएगी। सरकार e Kalyan Portal के जरिए आपकी कॉलेज की फीस और पढ़ाई का दूसरा खर्च (Maintenance Allowance) सीधे आपके बैंक खाते में (DBT से) भेजती है।
यहाँ हम आपको बताएंगे कि Academic Year 2025-26 के लिए ऑनलाइन फॉर्म (Registration) कैसे भरना है। साथ ही, इसके लिए किन कागजों (Documents) की जरूरत पड़ेगी और आप अपने पैसे का स्टेटस (Payment Status) कैसे चेक कर सकते हैं, यह सब नीचे आसान तरीके से समझाया गया है।
e Kalyan Jharkhand 2026: Overview
फॉर्म भरने से पहले, एक नज़र नीचे दी गई टेबल पर डाल लें। यहाँ e Kalyan Scholarship की सारी जरूरी बातें कम शब्दों में बताई गई हैं, ताकि आपको पूरी स्कीम झटपट समझ आ जाए।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| योजना का नाम | Post Matric Scholarship (e Kalyan Jharkhand) |
| विभाग | आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय (Welfare Dept.), झारखंड |
| शैक्षणिक सत्र (Session) | 2025-2026 |
| लाभार्थी (Beneficiaries) | झारखंड के SC, ST, OBC-I और OBC-II छात्र (10वीं पास) |
| आय सीमा (Income Limit) | ₹2.50 लाख तक (सभी श्रेणियों के लिए) |
| आवेदन शुल्क | निःशुल्क (Free) |
| स्कॉलरशिप राशि | ट्यूशन फीस + मेंटेनेंस भत्ता (कोर्स के अनुसार) |
| भुगतान का तरीका | DBT (Direct Benefit Transfer – Aadhaar Based) |
| हेल्पलाइन नंबर | 040-23120591 / 592 / 593 |
| Official Website | ekalyan.cgg.gov.in |

e Kalyan Scholarship Eligibility 2026
e Kalyan Scholarship का फायदा सिर्फ उन छात्रों को मिलेगा जो नीचे दी गई 5 शर्तें पूरी करते हैं। फॉर्म भरने से पहले एक बार यह लिस्ट जरूर देख लें, ताकि बाद में आपका आवेदन रिजेक्ट न हो।
1. निवासी और श्रेणी (Residency & Category) सबसे पहली बात—आप झारखंड के पक्के निवासी (Local Resident) होने चाहिए। दूसरी बात, आप SC, ST या OBC (BC-I / BC-II) कैटेगरी से आने चाहिए।
2. पढ़ाई (Education) आपने 10वीं (Matric) पास कर ली हो और अभी किसी सही कॉलेज (Recognized College) में 11वीं, 12वीं, ITI, Diploma, B.Tech या कोई भी ग्रेजुएशन कोर्स कर रहे हों।
3. कमाई की सीमा (Income Limit 2025-26) आपके परिवार की साल भर की कमाई (Annual Income) नीचे दी गई सीमा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए:
- SC / ST: ₹2,50,000 (2.5 लाख) तक।
- OBC-I / OBC-II: ₹2,50,000 (2.5 लाख) तक।
- (नोट: आपका आय प्रमाण पत्र CO, SDO या DC लेवल का बना होना चाहिए, तभी मान्य होगा)।
4. कॉलेज का नाम (College Status) आप जिस स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे हैं, उसका नाम e Kalyan Portal पर होना बहुत जरूरी है। फॉर्म भरते समय अगर लिस्ट में आपके कॉलेज का नाम नहीं दिख रहा, तो इसका मतलब है कि आप अभी आवेदन नहीं कर पाएंगे।
5. बैंक खाता छात्र का अपना बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से पूरी तरह लिंक (Aadhaar Seeded) हो। याद रखें, स्कॉलरशिप का पैसा सीधे आपके आधार नंबर के जरिए भेजा जाता है, अकाउंट नंबर से नहीं। इसलिए बैंक जाकर यह जरूर चेक कर लें।
Documents Required for e Kalyan 2026
e Kalyan Form भरते समय सबसे ज्यादा गलतियां डॉक्यूमेंट अपलोड करने में होती हैं। रिजेक्शन से बचने के लिए नीचे दी गई चेकलिस्ट का पालन करें।
- Format: आपकी फाइल सिर्फ फोटो (JPEG/JPG) होनी चाहिए।
- Size: हर फाइल का साइज 150KB से कम होना चाहिए, वरना वो अपलोड नहीं होगी।
- Quality: हमेशा अपने असली (Original) कागज की ही फोटो स्कैन करें। फोटोकॉपी (Xerox) की फोटो साफ नहीं आती, इसलिए वो रिजेक्ट हो सकती है।
जरूरी कागजों की लिस्ट (Documents List)
- फोटो: अपनी एक नई पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (जिसमें चेहरा बिल्कुल साफ दिख रहा हो)।
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) – सबसे जरूरी:
- किससे बना हो: यह CO (अंचल अधिकारी), SDO या DC लेवल का बना होना चाहिए।
- तारीख: यह सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद का ही होना चाहिए।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): CO या SDO ऑफिस से बना हुआ ऑनलाइन वाला डिजिटल सर्टिफिकेट।
- आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate): यह साबित करने के लिए कि आप झारखंड के ही रहने वाले हैं।
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate): यह आपको अपने कॉलेज या स्कूल से ओरिजिनल (असली) मिलेगा। इसमें आपका एडमिशन नंबर और फीस कितनी है, यह साफ-साफ लिखा होना चाहिए।
- मार्कशीट (Marksheet): पिछली क्लास पास करने की मार्कशीट।
- बैंक पासबुक: आपके अपने नाम की पासबुक का पहला पेज (जिसमें खाता नंबर और IFSC कोड साफ दिखे)। (याद रखें, आपका खाता आधार कार्ड से लिंक होना बहुत जरूरी है, वरना पैसा नहीं आएगा)।
- आधार कार्ड: आधार कार्ड की साफ फोटो या स्कैन कॉपी।
e Kalyan Scholarship Benefits (लाभ और विशेषताएँ)
e Kalyan Portal पर अप्लाई करने से आपको सिर्फ नाम की स्कॉलरशिप नहीं मिलती, बल्कि इससे आपकी पढ़ाई का पूरा बोझ हल्का हो जाता है। 2026 के नियमों के हिसाब से, आपको ये मुख्य फायदे मिलते हैं:
1. ट्यूशन फीस की वापसी (Fee Reimbursement): कॉलेज में एडमिशन के वक्त आपने जो फीस जमा की थी, सरकार वह पैसा आपको लौटा देती है। इसे ही नियमों में ‘Compulsory Non-Refundable Fee’ कहते हैं।
2. मेंटेनेंस भत्ता (Maintenance Allowance): ट्यूशन फीस के अलावा, पढ़ाई के दौरान कॉपी-किताब और दूसरे खर्चों के लिए भी सरकार अलग से पैसे देती है। यह पैसा दो तरह से मिलता है:
- Hosteller (हॉस्टल वाले): जो छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा पैसा मिलता है।
- Day Scholar (घर से आने वाले): जो छात्र अपने घर से कॉलेज आते-जाते हैं, उन्हें सरकार द्वारा तय किया हुआ पैसा मिलता है।
3. कोर्स के हिसाब से पैसा (Course-wise Benefit): स्कॉलरशिप का पैसा इस बात से तय होता है कि आप कौन सा कोर्स कर रहे हैं। जैसे, मेडिकल या इंजीनियरिंग (Group 1) की पढ़ाई करने वालों को B.A या B.Sc (Group 3) करने वालों से ज्यादा पैसा मिलता है।
4. सीधे बैंक खाते में पैसा (Direct Benefit Transfer – DBT): स्कॉलरशिप का पैसा बिना किसी बिचौलिये (Middleman) के सीधे आपके बैंक खाते में आता है। बस शर्त यह है कि आपका खाता आधार कार्ड से लिंक (NPCI Mapped) होना चाहिए। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि पूरा पैसा सुरक्षित आप तक पहुंचता है, बीच में कोई इसे काट नहीं सकता।
5. राज्य के बाहर पढ़ाई (Study Outside State): अगर आप झारखंड के रहने वाले हैं लेकिन पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य (जैसे ओडिशा, बंगाल या दिल्ली) गए हैं, तो भी आप इस स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बस शर्त यह है कि आपका कॉलेज सरकार से मान्यता प्राप्त (Registered) होना चाहिए।

e kalyan scholarship 2026 Apply Online
आवेदन प्रक्रिया को 3 चरणों में बांटा गया है: Registration, Form Filling और Document Upload। गलती से बचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
1: पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (New Registration)
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ekalyan.cgg.gov.in वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर “Student Registration” का बटन दिखेगा, उसे दबाएं।
- अब अपना आधार नंबर, नाम, जन्म तिथि (DOB) और मोबाइल नंबर भरें। (सावधानी: अपना नाम और जन्म की तारीख बिल्कुल वही लिखें जो आपके आधार कार्ड और 10वीं की मार्कशीट में है। अगर इसमें थोड़ा सा भी अंतर हुआ, तो रजिस्ट्रेशन नहीं होगा)।
- आखिर में, मोबाइल पर आए OTP को डालें और अपना एक पासवर्ड सेट करें।
Step 2: लॉगिन करें (Login)
- रजिस्ट्रेशन के बाद फिर से होमपेज पर जाएं और “Student Login” पर क्लिक करें।
- वहां “Post-Matric” चुनें।
- अगर आप झारखंड में पढ़ रहे हैं तो Within State चुनें।
- अगर झारखंड के बाहर पढ़ रहे हैं तो Outside State चुनें।
- अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें।
3: फॉर्म भरना शुरू करें
- लॉगिन करने के बाद आपको ‘Apply Online’ का बटन दिखेगा, उसे दबाएं।
- अब आपके सामने फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको तीन तरह की जानकारी भरनी होगी:
- Personal (घर-परिवार): पिता/माता का नाम और पता।
- Academic (पढ़ाई-लिखाई): कॉलेज का नाम, कौन सा कोर्स कर रहे हैं और क्लास रोल नंबर।
- Bank (पैसा कहाँ आएगा): अपना खाता नंबर और IFSC कोड।
- जरूरी सलाह: सारी जानकारी भरने के बाद सीधे फाइनल सबमिट न करें। पहले ‘Save as Draft’ बटन दबाएं। इससे आप एक बार सब कुछ चेक कर पाएंगे कि कहीं कोई गलती तो नहीं हुई।
Step 4: दस्तावेज अपलोड (Upload Documents)
- विवरण भरें: सबसे पहले अपने आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के ऊपर लिखा Issue No. और Date भरें।
- अपलोड करें: अब अपनी फाइलों को अपलोड करें। (याद रखें: फाइल सिर्फ JPEG/JPG होनी चाहिए और साइज 150KB से कम)।
Step 5: प्रिंट और हार्ड कॉपी जमा करें (Final Step)
- फाइनल चेक: फॉर्म सबमिट करने से पहले एक आखिरी बार सब कुछ चेक कर लें। जब आपको लगे कि सब सही है, तभी “Final Submit” बटन दबाएं। (ध्यान दें: इसके बाद फॉर्म ‘Lock’ हो जाएगा और आप कोई सुधार नहीं कर पाएंगे)।
- प्रिंटआउट: फॉर्म सबमिट होते ही जो रसीद (Application Slip) आएगी, उसका प्रिंट निकाल लें।
- कॉलेज में जमा करें: यहाँ ध्यान दें—सिर्फ ऑनलाइन भरने से पैसे नहीं आएंगे। आपको इस प्रिंटआउट के साथ अपने सारे डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लगानी है और 15 दिनों के अंदर अपने कॉलेज में जमा कर देना है।
यह भी पढ़ें : Berojgari Bhatta Yojana Jharkhand: Online Apply & Status
e Kalyan Status Check 2026
फॉर्म भरने के बाद अक्सर छात्रों के मन में यही सवाल होता है कि पैसा कब तक आएगा और उनका आवेदन अभी किस ऑफिस में है। अच्छी बात यह है कि आपको इसके लिए कहीं दौड़ने की जरूरत नहीं है; आप e-Kalyan Portal पर अपने फॉर्म की Live Tracking कर सकते हैं।
स्टेटस देखने का तरीका (Step-by-Step):
अपना पैसा कहाँ पहुँचा है, यह देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- वेबसाइट खोलें: अपने मोबाइल पर ekalyan.cgg.gov.in पर जाएं।
- लॉगिन करें: : होमपेज पर आपको “Student Login” का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व पासवर्ड डालकर लॉगिन कर लें। बस, आप अपने डैशबोर्ड पर पहुँच जाएंगे।
- स्टेटस वाला बटन: जैसे ही आप लॉगिन करेंगे, आपके सामने डैशबोर्ड (मेन पेज) खुल जाएगा। वहीं आपको हरे रंग का “Application Status” बटन दिखाई देगा, बस उस पर क्लिक कर दें।
- साल चुनें : यहाँ “Academic Year” वाले बॉक्स में 2025-26 चुनें।
- अब देखें: आपके सामने स्क्रीन पर ताजा स्थिति आ जाएगी। यहाँ आपको पता चलेगा कि आपका फॉर्म कॉलेज (College), जिले (DA/DW) या फाइनल ऑफिसर (AA) में से किसके पास अटका है।
Conclusion (निष्कर्ष)
e Kalyan Jharkhand Scholarship 2026 सिर्फ पैसों की मदद नहीं, बल्कि राज्य के SC, ST और BC छात्रों का हक है। पैसे की कमी की वजह से अपनी पढ़ाई को रुकने न दें। चूंकि यह पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है और पैसा सीधे बैंक खाते (DBT) में आता है।
सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म भर देने से काम खत्म नहीं होता। असली काम है—कॉलेज में ‘हार्ड कॉपी जमा करना’ और बैंक में ‘आधार लिंक’ कराना। यह बात अच्छे से समझ लें कि जब तक कॉलेज आपके कागज चेक (verify) नहीं कर लेता और आपका बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ा होगा, तब तक DWO ऑफिस से पैसा नहीं आएगा।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
Q1: e Kalyan Status कैसे चेक करें?
Ans: आप ekalyan.cgg.gov.in पर जाएं और Student Login विकल्प चुनें। इसके बाद अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Q2: e Kalyan Scholarship का पैसा कितना मिलता है?
Ans: यह आपके कोर्स और हॉस्टल के प्रकार पर निर्भर करता है। ट्यूशन फीस और मेंटेनेंस मिलाकर राशि 5,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये या उससे अधिक भी हो सकती है।
Q3: क्या General Category के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
Ans: e Kalyan केवल SC, ST और BC कैटेगरी के लिए है। जनरल कैटेगरी के छात्र EWS या नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) चेक कर सकते हैं।
Q4: मेरा e Kalyan status ‘Pending at DA Officer’ दिखा रहा है, इसका क्या मतलब है?
उत्तर: इसका मतलब है कि कॉलेज स्तर पर आपका फॉर्म आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह जिला स्तर (District Level) पर जांच के लिए गया है। यह प्रक्रिया के दौरान होने वाला सामान्य स्टेप है।
Q5. e Kalyan Jharkhand Login लिंक क्या है?
Ans: e Kalyan Jharkhand का आधिकारिक लॉगिन लिंक https://ekalyan.cgg.gov.in/student.do है।

I request you please this form are submitted hame paisa ki kmi hai padhai karne ke liye or ghar ki problems bhi jaada hai jisse padhai m dikkat hota hai
Mhuje aap logo se agli parai tak ke leia payso ki help chahia thi
Mhuje aap logo se agli parai tak ke leia payso ki help chahia thi