प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PM Awas Yojana Gramin – PMAY-G) भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक बहुत बड़ी योजना है। इसका सीधा सा मकसद गांव के उन परिवारों की मदद करना है, जिनके पास अपना घर नहीं है या जो कच्चे घरों में रहते हैं। सरकार उन्हें अपना पक्का मकान बनाने के लिए पैसा देती है।
इस योजना में सरकार घर बनाने का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेजती है (इसे ही DBT कहते हैं)। अगर आप मैदानी इलाके में रहते हैं, तो आपको ₹1,20,000 मिलते हैं। वहीं, पहाड़ी या मुश्किल रास्तों वाले इलाकों के लिए यह रकम ₹1,30,000 है। इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन की तरफ से टॉयलेट (शौचालय) बनाने के लिए ₹12,000 अलग से दिए जाते हैं। साथ ही, इसमें आपको मनरेगा (MGNREGA) के तहत मजदूरी का फायदा भी मिलता है।
वर्ष 2026 में सरकार ने SECC-2011 डेटा और आवास प्लस (Awas Plus) सर्वे के आधार पर मकानों के निर्माण और FTO (Fund Transfer Order) की प्रक्रिया को काफी तेज कर दिया है, ताकि रुके हुए और नए लाभार्थियों को समय पर पैसा मिल सके।
हमने यह सारी जानकारी योजना की सरकारी वेबसाइट (pmayg.nic.in) से ली है। इस लेख में हम आपको इस योजना की पूरी और सही जानकारी बिल्कुल आसान भाषा में समझाएंगे।
PM Awas Yojana Gramin (PMAY-G) 2026: Overview
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| योजना का नाम | Pradhan Mantri Awas Yojana – Gramin (PMAY-G) |
| शुरुवात (Launch Year) | 2016 (Indira Awas Yojana को बदलकर शुरू हुई) |
| मंत्रालय (Ministry) | ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) |
| लाभार्थी (Beneficiary) | गरीब परिवार, कच्चे मकान में रहने वाले, SC/ST/Minority |
| आर्थिक सहायता (Amount) | ₹1,20,000 (मैदानी इलाकों के लिए) ₹1,30,000 (पहाड़ी/मुश्किल रास्तों वाले इलाकों के लिए) |
| अतिरिक्त लाभ (Extra Benefits) | ₹12,000 (स्वच्छ भारत मिशन के तहत टॉयलेट के लिए) + मनरेगा (MGNREGA) के तहत 90/95 दिन की मजदूरी |
| अधिकारिक वेबसाइट | pmaymis.gov.in |
| आवेदन का तरीका | ग्राम पंचायत / आवास प्लस (Awas Plus) सर्वे / पंचायत सचिव द्वारा |
| Helpline Number | 1800-11-6446 |

PM Awas Yojana Gramin 2026 Eligibility: योजना का लाभ किसे मिलेगा? (पात्रता और शर्तें)
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAY-G) का फायदा उन परिवारों को मिलता है जिन्हें सच में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। ध्यान रहे, इसमें नाम सिर्फ BPL कार्ड होने से नहीं आता। इसके लिए सरकार SECC-2011 (सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना) की लिस्ट और नए ‘आवास प्लस’ (Awas Plus) सर्वे को देखती है। आसान भाषा में कहें तो, सरकारी नियमों के हिसाब से शर्तें दो हिस्सों में बांटी गई हैं— पहला, किसे इस योजना का लाभ मिलेगा (Eligibility) और दूसरा, किसे इसका लाभ बिल्कुल नहीं मिलेगा।
1. योजना के लिए कौन पात्र है? (Eligibility)
- कच्चा मकान: ऐसे परिवार जिनके पास अपना कोई पक्का मकान नहीं है। वो लोग जो 1 या 2 कमरों वाले ऐसे घर में रहते हैं, जिसकी दीवारें और छत दोनों कच्ची हों।
- लिस्ट में नाम: परिवार का नाम SECC-2011 की सूची या फिर नए ‘आवास प्लस’ (Awas Plus) सर्वे में होना जरूरी है।
- किसके नाम पर मिलेगा घर: इस योजना में महिलाओं को आगे रखा गया है। घर परिवार की महिला मुखिया के नाम पर या फिर पति-पत्नी दोनों के नाम पर (Joint) मिलता है।
- इन्हें पहले मिलेगा मौका: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अल्पसंख्यक, बिना जमीन वाले मजदूर, विधवा महिलाएं और दिव्यांग (Disabled) लोगों को इस योजना में सबसे पहले फायदा दिया जाता है।
2. योजना का लाभ किसे नहीं मिलेगा? (13-Point Exclusion Criteria)
अगर किसी परिवार के पास नीचे बताई गई चीजों में से कुछ भी है, तो ग्राम सभा की बैठक या जांच (Verification) के समय उनका फॉर्म रिजेक्ट (Reject) कर दिया जाएगा:
- नौकरी और टैक्स: परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी नहीं करता हो। साथ ही, परिवार का कोई सदस्य इनकम टैक्स (Income Tax) या प्रोफेशनल टैक्स न भरता हो।
- गाड़ी या मशीन: परिवार के पास कोई 4-पहिया (Car/Jeep) या 3-पहिया गाड़ी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा खेती में काम आने वाली मशीनें जैसे ट्रैक्टर या हार्वेस्टर भी नहीं होना चाहिए।
- KCC की लिमिट: आपके किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की लिमिट ₹50,000 या इससे ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- घर की सुख-सुविधाएं: घर में फ्रिज (Refrigerator) या लैंडलाइन फोन का कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
- खेती की जमीन: परिवार के पास 2.5 एकड़ या उससे ज्यादा सिंचाई वाली खेती की जमीन (Irrigated land) नहीं होनी चाहिए।
PM Awas Yojana Gramin Documents Required: फॉर्म भरने और जांच के लिए ज़रूरी कागज़
ध्यान दें कि आप इस योजना का फॉर्म इंटरनेट से खुद ऑनलाइन नहीं भर सकते (Apply Online)। इसका फायदा लेने के लिए आपको अपनी ग्राम पंचायत या पंचायत सचिव (Panchayat Secretary) के पास जाना होगा। वहीं पर ‘आवास प्लस (Awas Plus)’ सर्वे या ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको अपने कागज़ जमा करने होंगे। जब आपके कागज़ों की जांच (Verification) हो जाएगी, तो सरकारी अधिकारी खुद आपका फॉर्म AwasSoft पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर देंगे। आपका काम बिना किसी रुकावट के हो जाए, इसके लिए नीचे बताए गए कागज़ पहले से तैयार रखें:
1. पहचान और पते के सबूत (Identity & Address Proof)
- आधार कार्ड (Aadhaar Card): जिसके नाम से घर बन रहा है उसका, और परिवार के बाकी सभी लोगों का आधार कार्ड।
- आधार इस्तेमाल करने का फॉर्म (Aadhaar Consent Form): यह एक तरह का परमिशन फॉर्म है। इसमें आप सरकारी अधिकारी को ई-केवाईसी (e-KYC) के लिए अपना आधार चेक करने की छूट देते हैं।
- राशन कार्ड (Ration Card): यह साबित करने के लिए कि आपका परिवार BPL या अंत्योदय (AAY) लिस्ट में आता है।
- पासपोर्ट साइज जॉइंट फोटो (Joint Photo): पति-पत्नी या परिवार की महिला मुखिया की अभी हाल ही में खींची गई साथ वाली फोटो।
2. बैंक खाते से जुड़े कागज़ (Bank & Financial Documents)
- बैंक पासबुक की कॉपी (Bank Passbook): ध्यान रहे कि आप जिस बैंक खाते की कॉपी दे रहे हैं, वह चालू होना चाहिए (यानी खाता बंद न हो और उसमें लेन-देन हो रहा हो)।
3. ज़मीन और दूसरी योजनाओं के कागज़ (Land & Scheme Linked)
- ज़मीन के कागज़ (Land Documents): आप जहां घर बनाएंगे, उस ज़मीन का सुबूत। जैसे झारखंड, बिहार, यूपी आदि राज्यों में ज़मीन की ताज़ा रसीद, खतियान, या वनाधिकार पट्टा।
- मनरेगा जॉब कार्ड (MGNREGA Job Card): घर बनाने के दौरान 90/95 दिन की मजदूरी का फायदा अलग से लेने के लिए।
- स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नंबर: टॉयलेट (शौचालय) बनाने के लिए जो ₹12,000 अलग से मिलते हैं, उसके लिए यह नंबर देना होगा।
- एफिडेविट (Affidavit / शपथ पत्र): यह लिखवा कर देने के लिए कि पूरे भारत में कहीं भी आपके पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं है (अगर पंचायत आपसे यह मांगे तो)।
- चालू मोबाइल नंबर (Active Mobile Number): ताकि फॉर्म भरने का रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration ID) और बैंक में पैसा आने का (FTO) SMS आपके फोन पर आ सके।
Read This Also : Abua Awas Yojana 2026: List Check, Status & Online Apply
PM Awas Yojana Gramin Apply Online 2026: आवेदन कैसे करें?
इंटरनेट पर कई वेबसाइट्स और यूट्यूब वीडियो PM Awas Yojana Gramin के लिए “सीधा ऑनलाइन फॉर्म (Direct Online Apply)” भरने का दावा करते हैं। यह पूरी तरह से भ्रामक है। भारत सरकार ने आम नागरिकों के लिए खुद से ऑनलाइन आवेदन करने की कोई सुविधा नहीं दी है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको अपने ग्राम पंचायत के माध्यम से ही ऑफलाइन आवेदन या आवास प्लस (Awas Plus) सर्वे की प्रक्रिया से गुज़रना होगा। इसका सही Step-by-Step तरीका नीचे दिया गया है:
Step 1: पंचायत सचिव या मुखिया से संपर्क करें सबसे पहले अपनी ग्राम पंचायत के मुखिया (प्रधान), वार्ड सदस्य या पंचायत सचिव (Panchayat Secretary/VDO) से मिलें। उन्हें बताएं कि आपके पास पक्का मकान नहीं है और आप PMAY-G 2026 के लिए पात्र हैं।
Step 2: फॉर्म और दस्तावेज़ जमा करें पंचायत कार्यालय से PMAY-G का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। इसमें अपनी सही जानकारी भरें और साथ में आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, SBM नंबर और NPCI लिंक बैंक पासबुक की कॉपी अटैच करके पंचायत सचिव को जमा करें।
Step 3: ग्राम सभा की मंजूरी (सबसे महत्वपूर्ण) आपका फॉर्म सीधे पास नहीं होता। गाँव में होने वाली ‘ग्राम सभा (Gram Sabha)’ की खुली बैठक में आपका नाम रखा जाता है। जब गाँव वाले और समिति यह प्रमाणित कर देते हैं कि आप सच में ज़रूरतमंद हैं, तब फाइल आगे बढ़ती है।
Step 4: AwaasSoft पोर्टल पर ऑनलाइन एंट्री ग्राम सभा से फाइल पास होने के बाद, आपके पंचायत सचिव अपने आधिकारिक सरकारी लॉगिन (Official Login) का उपयोग करके आपके दस्तावेज़ों को PMAY AwaasSoft पोर्टल या ‘आवास प्लस ऐप’ पर ऑनलाइन अपलोड करते हैं।
Step 5: कच्चे घर की जियो-टैगिंग (Geo-tagging) सरकारी अधिकारी (जैसे आवास मित्र या रोज़गार सेवक) आपके घर आते हैं और ‘Awas App’ के ज़रिए आपके मौजूदा कच्चे घर की फोटो GPS लोकेशन (Geo-tagging) के साथ खींचकर पोर्टल पर अपडेट करते हैं।
Step 6: ब्लॉक और ज़िला स्तर पर वेरिफिकेशन आपका सारा डेटा ऑनलाइन ग्राम पंचायत से ब्लॉक (Block Office) में BDO (खंड विकास अधिकारी) और फिर ज़िला स्तर पर जाता है। वहां DDC द्वारा आपकी पात्रता की अंतिम जाँच की जाती है।
Step 7: PMAYG Registration ID प्राप्त करना सब कुछ सही पाए जाने पर आपका नाम PM Awas Yojana Gramin List में शामिल कर लिया जाता है। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक PMAYG Registration ID (जैसे: JH1234567) का SMS आता है। इस ID को सुरक्षित रखें, क्योंकि इसी से आप आगे अपना स्टेटस और FTO (पैसे की किस्त) चेक कर पाएंगे।
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, PM Awas Yojana Gramin (PMAY-G) 2026 तक ग्रामीण भारत के गरीबों और बेघरों के लिए एक सच्चा वरदान साबित हो रही है। सरकार का लक्ष्य 2026 तक सभी पात्र परिवारों को अपना पक्का मकान देना है। अगर आपका घर अभी भी कच्चा है, तो बिल्कुल भी देर न करें। आज ही अपने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव या ब्लॉक अधिकारी से संपर्क करके नए ‘आवास प्लस (Awas Plus)’ सर्वे के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं।
आज ही ऊपर बताए गए तरीके से PM Awas Yojana Gramin List 2026 में अपना स्टेटस चेक करें। अगर आपको यह जानकारी आसान और सटीक लगी हो, तो इसे अपने गाँव और पंचायत के WhatsApp Groups में ज़रूर शेयर करें, ताकि किसी ज़रूरतमंद गरीब परिवार का पक्का घर बनने का सपना पूरा हो सके।
