PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026: लाभ, पात्रता और पूरी जानकारी (Full Guide)

भारत के छोटे और सीमांत किसानों (Small & Marginal Farmers) की मदद के लिए कृषि मंत्रालय ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana शुरू की है। यह केंद्र सरकार की सबसे खास योजनाओं में से एक है और इसका पूरा खर्चा केंद्र सरकार ही उठाती है। इस योजना में किसानों को साल भर में ₹6000 दिए जाते हैं। इस पैसे से किसान खाद-बीज जैसी जरूरतें पूरी कर सकते हैं, ताकि उन्हें खेती के छोटे-मोटे खर्चों के लिए किसी और पर निर्भर न रहना पड़े।

Table of Contents

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2026: Overview & Benefits

विवरण (Details)जानकारी (Information)
योजना का नामPM Kisan Samman Nidhi Yojana (PM-Kisan)
आरंभ तिथि (Launch Date)24 फरवरी 2019 (वर्तमान में सक्रिय)
विभाग / मंत्रालयकृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार
योजना का प्रकारकेंद्रीय क्षेत्र की योजना (100% केंद्र पोषित)
लाभार्थी (Beneficiary)देश के सभी पात्र भू-धारक किसान परिवार
सहायता राशि₹6,000 प्रति वर्ष (₹2000 की 3 समान किस्तों में)
भुगतान का तरीकाDBT (आधार आधारित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण)
अनिवार्य शर्तें (Mandatory)e-KYC और Land Seeding (भू-सत्यापन)
हेल्पलाइन नंबर155261 / 011-24300606
ऑफिशियल वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana दुनिया की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसका पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाती है। इस योजना में जिन किसान परिवारों के पास अपनी जमीन है, उन्हें सरकार साल भर में कुल ₹6,000 देती है। यह पैसा एक बार में नहीं, बल्कि हर 4 महीने पर₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।

सरकार का मकसद है कि किसान खाद-बीज और घर के अचानक आने वाले खर्चों के लिए साहूकारों से कर्ज न लें। इस योजना में कोई बिचौलिया (middleman) नहीं होता। पैसा सीधे किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते (Aadhaar Linked Bank Accounts) में भेजा जाता है। इसे ही DBT System कहते हैं, जिससे यह पक्का होता है कि पूरा पैसा सही किसान तक पहुंचे और बीच में कोई गड़बड़ी न हो।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: मुख्य उद्देश्य और लाभ (Benefits)

PM-KISAN योजना लाने के पीछे सरकार की यही कोशिश है कि देश के छोटे और सीमांत किसानों को वक्त पर पैसों का सहारा मिले। ताकि वे कर्ज के बोझ में दबे बिना, पूरे सम्मान के साथ अपनी खेती और घर-परिवार चला सकें। इस योजना के मुख्य फायदे और उद्देश्य नीचे दिए गए हैं:

  • आत्मनिर्भर और आधुनिक कृषि: जब पैसों की चिंता खत्म हो जाती है, तो किसान नई तकनीकों और आधुनिक खेती पर बेहतर ध्यान दे पाते हैं। इस योजना की वजह से अब उन्हें खेती के खर्च (लागत) के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।
  • निश्चित आय सहायता (Income Support): इस योजना में पात्र किसानों को साल भर में कुल ₹6,000 दिए जाते हैं। यह पूरा पैसा एक साथ नहीं मिलता, बल्कि ₹2,000 की तीन किश्तों में आता है। हर 4 महीने बाद यह रकम सीधे बैंक खाते में भेज दी जाती है।
  • कृषि इनपुट और फसल स्वास्थ्य: यह पैसा खास तौर पर रबी और खरीफ सीजन की बुवाई के वक्त मदद के लिए दिया जाता है। किसान इससे समय पर अच्छे बीज, खाद और कीटनाशक खरीद सकते हैं, जिससे उनकी फसल भी अच्छी होती है।
  • साहूकारों के कर्ज से मुक्ति: अक्सर बुवाई के समय पैसे नहीं होते थे, तो किसानों को मजबूरन साहूकारों से भारी ब्याज पर कर्ज लेना पड़ता था। लेकिन अब PM Kisan Yojana की किश्तें सही समय पर मिल जाती हैं, जिससे वे कर्ज के चक्कर में फंसने से बच जाते हैं।
  • 100% पारदर्शिता (बिचौलियों का खेल खत्म): सरकार ने अब बिचौलियों (Middlemen) का सिस्टम पूरी तरह खत्म कर दिया है। DBT का मतलब है—पैसा सीधे सरकार से आपके आधार लिंक बैंक खाते में। यानी अब बीच में पैसा खाने वाला कोई नहीं, पूरा का पूरा पैसा सीधे आपके पास पहुंचता है।

PM Kisan Yojana Eligibility Criteria 2026: पात्रता और आवश्यक शर्तें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का फायदा किसे मिलेगा और किसे नहीं, इसके लिए सरकार ने साफ-साफ नियम बनाए हैं। कई बार किसान आवेदन तो कर देते हैं, लेकिन ‘लैंड सीडिंग‘ (Land Seeding) या शर्तों की सही जानकारी न होने की वजह से उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।

PM Kisan Yojana के लिए कौन पात्र है? (Who is Eligible)

इस योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जो नीचे दी गई शर्तें पूरी करते हैं:

  1. भूमिधारक किसान परिवार (Landholding Farmers): ऐसे किसान, जिनके नाम पर खेती की जमीन (Cultivable Land) है।
    • (एक जरूरी बात ध्यान रखें। जिन किसानों के नाम जमीन की रजिस्ट्री या दाखिल-खारिज (Mutation) 1 फरवरी 2019 से पहले हो चुका है, सिर्फ वही इसके हकदार हैं। हां, अगर जमीन विरासत में मिली है, तो यह तारीख वाली शर्त लागू नहीं होगी।)
  2. परिवार एक सदस्य : एक परिवार में सिर्फ एक ही सदस्य को इस योजना का पैसा मिलेगा। चाहे जमीन अलग-अलग नाम पर हो, फिर भी लाभ एक को ही दिया जाएगा।
  3. आयु सीमा (Age Limit): आवेदन करने वाले किसान की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
  4. नागरिकता और निवास: किसान का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही, उसका नाम सरकारी लैंड रिकॉर्ड (भू-लेख) में भी साफ-साफ दर्ज होना चाहिए।
  5. लघु और सीमांत किसान: शुरू में यह स्कीम सिर्फ 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसानों के लिए थी। लेकिन अब सरकार ने यह सीमा हटा दी है। अब सभी किसान इसका फायदा ले सकते हैं, बस वे अयोग्य (Ineligible) वाली लिस्ट में न आते हों।

PM Kisan Yojana: अपात्रता सूची (Ineligibility Criteria)

सरकार चाहती है कि DBT का पैसा सही हाथों में जाए और इसमें कोई गड़बड़ी न हो। इसलिए कुछ लोगों को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है:

  1. संस्थागत भूमिधारक (Institutional Landholders): अगर जमीन किसी ट्रस्ट, मंदिर, स्कूल या संस्था के नाम पर है, तो उन्हें इस योजना का पैसा नहीं मिलेगा।
  2. आयकर दाता (Income Tax Payers): अगर किसी ने पिछले मूल्यांकन वर्ष (Assessment Year) में इनकम टैक्स भरा है, तो उसे भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
  3. सरकारी कर्मचारी:केंद्र और राज्य सरकार के सभी अधिकारी और कर्मचारी (चाहे वे अभी नौकरी कर रहे हों या रिटायर हो चुके हों)।
  4. पेंशनभोगी (Pensioners): जिनकी पेंशन हर महीने ₹10,000 या उससे ज्यादा है। (लेकिन ग्रुप डी कर्मचारियों को इस नियम से छूट दी गई है)।
  5. पेशेवर (Professionals): डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और आर्किटेक्ट, जो रजिस्टर्ड हैं और अभी अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं।।

इसे पढ़ें : PM Awas Yojana Gramin 2026: ₹1.20 लाख मिलेंगे, Apply Now

PM Kisan Yojana Installments: ₹2000 की किस्तें और भुगतान प्रक्रिया

PM Kisan Samman Nidhi Yojana पूरी तरह से केंद्र सरकार की स्कीम है। इसमें पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की मदद मिलती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई बिचौलिया नहीं होता; पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में आ जाता है।

सहायता राशि का ढांचा (Payment Structure)

पैसा कब-कब आता है, इसे आप नीचे दी गई टेबल में आसानी से देख सकते हैं:

किस्त (Installment)राशि (Amount)जारी होने की अवधि (Period)
पहली किस्त₹2,000अप्रैल से जुलाई के बीच
दूसरी किस्त₹2,000अगस्त से नवंबर के बीच
तीसरी किस्त₹2,000दिसंबर से मार्च के बीच

PM Kisan Yojana: केंद्र और राज्य सरकार की भूमिका (Roles & Responsibilities)

  • खर्च (Funding): इस योजना का सारा का सारा पैसा केंद्र सरकार देती है। राज्य सरकार को इसमें एक भी रुपया नहीं लगाना पड़ता, यानी यह पूरी मदद सीधे केंद्र से आती है।
  • पहचान और सत्यापन (Identification): केंद्र सरकार पैसा तभी भेजती है, जब राज्य सरकार (या प्रशासन) किसान के डेटा की ठीक से जांच कर ले। जब वे भूमि रिकॉर्ड और e-KYC को सही मानकर PM-Kisan Portal पर ‘Approve’ करते हैं, तभी पैसा आता है।

PM Kisan Yojana: लाभार्थी चयन और सत्यापन (Selection & Verification Process)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में सही हकदार की पहचान और जांच करने की 100% जिम्मेदारी राज्य सरकारों (और UT) की है। केंद्र सरकार पैसा तभी भेजती है, जब राज्य सरकार उस डेटा को पूरी तरह ‘वेरिफाई’ (Verify) कर देती है।

यह पूरा काम 4 मुख्य चरणों (Steps) में होता है:

Step 1: आवेदन और डेटा सत्यापन (Application & Data Verification)

किसान इस योजना से दो तरीकों से जुड़ सकते हैं:

  • स्व-पंजीकरण (Self Registration): किसान PM Kisan Portal पर ‘Farmer Corner’ में जाकर या मोबाइल ऐप से खुद भी आवेदन कर सकते हैं।
  • CSC / नोडल अधिकारी: किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या पटवारी/लेखपाल के पास जाकर भी फॉर्म भरवा सकते हैं। (वहाँ बस अपना नाम, आधार, बैंक डिटेल और जमीन की जानकारी देनी होगी)।

चरण 2: ज़मीनी सत्यापन (Physical & Land Verification)

फॉर्म भरने के बाद, राज्य सरकार के अधिकारी (जैसे पटवारी या लेखपाल) आपकी जानकारी की जांच करते हैं:

  • क्या किसान के नाम पर खेती लायक जमीन है?
  • क्या जमीन के कागज और रिकॉर्ड (खसरा/खतौनी) सही हैं?
  • कहीं किसान अयोग्य (Ineligible) तो नहीं है? (जैसे सरकारी नौकरी में होना या टैक्स भरना)।

चरण 3: पोर्टल पर अपलोड और फंड वैलिडेशन (Portal Upload & PFMS)

  • राज्य स्तर पर: जब जांच में सब सही मिलता है, तो जिला या राज्य के बड़े अधिकारी इस जानकारी को PM Kisan Portal पर अपलोड कर देते हैं।
  • केंद्र स्तर पर (PFMS): इसके बाद आपकी जानकारी PFMS सिस्टम के पास जाती है। यहाँ मुख्य रूप से यह देखा जाता है कि आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा (Link) है या नहीं।

चरण 4: फंड ट्रांसफर (Fund Transfer)

जब राज्य सरकार और PFMS—दोनों जगह से ‘Approve’ मिल जाता है, तब केंद्र सरकार पैसे भेजती है। DBT के जरिए ₹2,000 की किस्त सीधे किसान के बैंक खाते में आ जाती है।

PM Kisan Helpline: शिकायत और मदद के लिए यहाँ संपर्क करें

अगर किसी किसान भाई को PM Kisan Yojana Installments नहीं मिली, पोर्टल पर कोई जानकारी गलत दिख रही है, या पात्रता (Eligibility) को लेकर कोई भी सवाल है, तो वे नीचे दिए गए तरीकों से संपर्क कर सकते हैं।

किसानों की आसानी के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन हेल्पडेस्क और अब तो ‘AI चैटबॉट’ की भी सुविधा शुरू कर दी है।

आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर (Official Helpline Numbers)

सोमवार से शुक्रवार (ऑफिस टाइम में) आप नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल कर सकते हैं:

  • PM-Kisan Helpline No: 155261
  • Toll-Free Number: 1800-115-526
  • Landline Number: 011-24300606

PM-Kisan AI Chatbot (किसान ई-मित्र)

सरकार ने एक नई सुविधा ‘Kisan e-Mitra‘ (AI Chatbot) शुरू की है। यह आपको PM Kisan मोबाइल ऐप और वेबसाइट दोनों पर मिल जाएगा।

  • इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसमें हिंदी, अंग्रेजी या अपनी भाषा में बोलकर भी सवाल पूछ सकते हैं। लिखकर या बोलकर, दोनों तरीकों से अपनी किस्त का स्टेटस पता चल जाएगा।

ऑनलाइन शिकायत (Help Desk / Grievance Redressal)

अगर हेल्पलाइन नंबर बिजी आ रहा है, तो आप घर बैठे-बैठे ऑनलाइन भी शिकायत कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले सरकारी वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. वहाँ ‘Help Desk’ या ‘Query Form’ वाले बटन पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर डालें।
  4. अब लिस्ट में से चुनें कि आपकी दिक्कत क्या है (जैसे: ‘Account not credited’ यानी पैसा नहीं आया, या ‘Aadhaar correction’) और फिर सबमिट कर दें।

ईमेल संपर्क (Email Support)

अगर आपको कोई कागज या स्क्रीनशॉट भेजना है, तो सीधे इस ईमेल आईडी पर मेल कर सकते हैं:

  • Email ID: pmkisan-ict@gov.in

निष्कर्ष:

PM Kisan Samman Nidhi Yojana सच में भारतीय किसानों के लिए एक बहुत बड़ा सहारा बनकर आई है। यह सिर्फ पैसे नहीं हैं, बल्कि यह वो मदद है जिससे किसान भाई अब कर्ज के बोझ के बिना, पूरे सम्मान और नई हिम्मत के साथ खेती कर पा रहे हैं।

लेकिन एक बात का ध्यान रखें—अब यह पैसा पूरी तरह से ‘कागज और ऑनलाइन सिस्टम’ पर टिका है। अगर आप चाहते हैं कि साल के ₹6,000 बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में आते रहें, तो आपको थोड़ा चौकन्ना रहना होगा।

जरूरी चेकलिस्ट: अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त न अटके, तो बस ये बातें पक्का कर लें:

  1. e-KYC अपडेट है: अपना e-KYC हमेशा पूरा रखें—चाहे अंगूठा (Biometric) लगाकर करवाएं या फिर मोबाइल OTP से।
  2. Land Seeding ‘Yes’ है: अपने पटवारी या लेखपाल से मिलकर जमीन के कागज (Land Records) भी सही करवा लें।
  3. Bank Seeding सक्रिय है: आपका बैंक खाता आधार और NPCI से लिंक होना चाहिए (जिसे बैंक वाले DBT कहते हैं), वरना सरकार चाहकर भी आपके खाते में पैसे नहीं भेज पाएगी।

Leave a Comment

Table of Contents

Index