Jharkhand Vridha Pension Yojana 2026: Online Apply, Status & List (अब 50 साल में पेंशन)

झारखंड सरकार ने राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए Mukhyamantri Vridha Pension Yojana Jharkhand (मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना) शुरू की है। यह योजना अब ‘सर्वजन पेंशन योजना’ (Sarvajan Pension Yojana) के अंतर्गत आती है। इसके तहत पात्र बुजुर्गों को हर महीने पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है।

इस लेख में Jharkhand Vridha Pension से जुड़ी जरूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है। इसमें आप जानेंगे कि 2026 में आवेदन कैसे करें, पात्रता क्या है, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे और घर बैठे अपना Jharkhand Pension Status कैसे चेक कर सकते हैं।

Latest Update (ताज़ा अपडेट)

झारखंड सरकार ने हाल ही में वृद्धावस्था पेंशन योजना के नियमों में बदलाव किए हैं। अब राज्य में आदिवासी (ST) और दलित (SC) समुदाय के पुरुषों और महिलाओं के लिए पेंशन की आयु सीमा 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष कर दी गई है। यानी इन समुदायों के लोग 50 वर्ष की आयु पूरी करते ही पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। अन्य वर्गों के लिए आयु सीमा पहले की तरह 60 वर्ष ही है।

Mukhyamantri Rajya Vridhavastha Pension: Overview

विवरणजानकारी
योजना का नाममुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना (सर्वजन पेंशन)
राज्य / विभागवित्त विभाग, झारखंड सरकार
लाभार्थीराज्य के सभी बुजुर्ग (APL/BPL राशन कार्ड की बाध्यता खत्म)
पेंशन राशि₹1,000 प्रति माह (DBT द्वारा)
आयु सीमा50 वर्ष (SC/ST/महिला) । 60 वर्ष (General/OBC पुरुष)
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (BDO/CO ऑफिस) या ऑनलाइन (CSC/प्रज्ञा केंद्र)
Official Websitehttps://jkuber.jharkhand.gov.in/ या NSAP Portal

Sarvjan Pension Yojana Jharkhand क्या है? 

Vridha Pension Yojana झारखंड सरकार की एक योजना है। इसका मुख्य लक्ष्य राज्य के उन बुजुर्गों को आर्थिक मदद देना है, जो अपनी आजीविका के लिए दूसरों पर निर्भर हैं। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं।

इस योजना के तहत पात्र बुजुर्गों के बैंक खाते में हर महीने पेंशन की राशि भेजी जाती है। इसे Mukhyamantri Vridha Pension Yojana Jharkhand के नाम से भी जाना जाता है। यह योजना बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करती है और उनकी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने में सहारा देती है। 2026 में सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को इस योजना से जोड़ना है।

योजना का उद्देश्य

  • बुजुर्गों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।
  • गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की मदद करना।
  • mukhyamantri vridha pension jharkhand के जरिये बुजुर्गों का सम्मान बनाए रखना।
  • समाज के कमजोर वर्गों (SC/ST/महिला) को विशेष राहत देना।

Jharkhand Vridha Pension Eligibility 2026 (Age Limit & Rules)

Mukhyamantri Vridha Pension Jharkhand का लाभ लेने के लिए आवेदक को सरकार के तय नियमों को पूरा करना जरूरी है। आधिकारिक दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता की सूची नीचे दी गई है:

  • निवासी: आवेदक झारखंड राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आयु सीमा:
    • सभी वर्गों की महिलाओं के लिए: न्यूनतम 50 वर्ष
    • अनुसूचित जाति (SC) के पुरुषों के लिए: न्यूनतम 50 वर्ष
    • अनुसूचित जनजाति (ST) के पुरुषों के लिए: न्यूनतम 50 वर्ष
    • सामान्य (General) और पिछड़ा वर्ग (OBC) के पुरुषों के लिए: न्यूनतम 60 वर्ष
  • सरकारी नौकरी: आवेदक या उसका पति/पत्नी सरकारी सेवा में नहीं होने चाहिए और न ही सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी होने चाहिए।
  • राशन कार्ड: आवेदक के पास राशन कार्ड होना अनिवार्य है (परिवार के मुखिया या सदस्य के रूप में नाम होना चाहिए)।
  • आवेदक किसी सरकारी नौकरी से रिटायर्ड नहीं होना चाहिए।

Jharkhand Vridha Pension Documents List 2026 (Checklist)

आवेदन करते समय दस्तावेजों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। Mukhyamantri vridha pension yojana jharkhand के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार रखें:

  1. आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  2. वोटर आईडी कार्ड (Voter ID – उम्र प्रमाण के लिए जरूरी)
  3. बैंक पासबुक (Bank Passbook – खाता आधार से लिंक होना चाहिए)
  4. राशन कार्ड (Ration Card – यदि उपलब्ध हो)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो (2-3 प्रतियां)
  6. जाति प्रमाण पत्र (ST/SC आवेदकों के लिए, ताकि 50 वर्ष की छूट मिल सके)
  7. मोबाइल नंबर (Active Mobile Number)
  8. आय प्रमाण पत्र (Self-declaration फॉर्म में ही होता है)

Jharkhand Vridha Pension Benefits: ₹1,000 प्रति माह और अन्य लाभ

Bridha pension jharkhand 2026 के तहत लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं:

  • सीधा बैंक ट्रांसफर (DBT): पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, जिससे बिचौलियों का कोई डर नहीं रहता।
  • उम्र में छूट: महिलाओं और ST/SC वर्ग के लिए उम्र सीमा 60 वर्ष से घटाकर 50 वर्ष कर दी गई है।
  • सीधा बैंक ट्रांसफर (DBT): पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इससे भुगतान में बिचौलियों की जरूरत नहीं पड़ती।
  • जीवन भर सहायता: एक बार पेंशन शुरू होने के बाद यह लाभार्थी के जीवित रहने तक मिलती रहती है। यह लाभ तभी जारी रहता है, जब वे हर साल वार्षिक जीवन प्रमाणीकरण करवाते रहें।
  • निःशुल्क आवेदन: फॉर्म भरने के लिए सरकारी कार्यालय में कोई फीस नहीं लगती।

Vridha Pension Online Form: आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)

vridha pension jharkhand आवेदन प्रक्रिया मुख्य रूप से ‘झारसेवा’ (Jharsewa) पोर्टल या प्रखंड कार्यालय के माध्यम से होती है। आम नागरिकों के लिए डायरेक्ट ऑनलाइन लिंक हमेशा खुला नहीं रहता। ऐसे में आवेदन के लिए सीएससी (CSC) या प्रज्ञा केंद्र जाना एक आसान तरीका है।

vridha pension online apply jharkhand के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) जाएं: अपने सभी दस्तावेजों के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाएं।
  2. फॉर्म भरें: सीएससी संचालक झारसेवा पोर्टल पर आपके पेंशन का ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे।
  3. दस्तावेज स्कैन: ऑपरेटर आपके आधार, बैंक पासबुक और फोटो को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
  4. बायोमेट्रिक सत्यापन: कई मामलों में आधार सत्यापन के लिए अंगूठा लगवाया जा सकता है।
  5. रसीद प्राप्त करें: आवेदन जमा होने के बाद आपको एक ‘Acknowledgment Receipt’ (पावती रसीद) मिलेगी। इसमें आपका आवेदन नंबर होगा। इसे संभालकर रखें।
  6. ब्लॉक स्तर पर सत्यापन: आपका ऑनलाइन आवेदन संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के पास जाएगा। वहां सत्यापन होने के बाद पेंशन स्वीकृत कर दी जाएगी।

( फिलहाल आम नागरिकों के लिए सीधे खुद से आवेदन करने का लिंक एक्टिव नहीं है। अगर सरकार आगे चलकर डायरेक्ट लिंक जारी करती है, तो उसे यहाँ अपडेट कर दिया जाएगा। )

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया (Offline Application Process)

यदि आप ऑनलाइन आवेदन करने में सहज नहीं हैं, तो आप ऑफलाइन तरीके से भी आवेदन कर सकते हैं। झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में यह तरीका आम तौर पर अपनाया जाता है।

  1. फॉर्म प्राप्त करें: अपने ब्लॉक (प्रखंड) कार्यालय या अंचल कार्यालय से वृद्धा पेंशन का आवेदन फॉर्म लें।
  2. जानकारी भरें: फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या आदि साफ अक्षरों में भरें।
  3. दस्तावेज संलग्न करें: फॉर्म के साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो की कॉपी लगाएं।
  4. सत्यापन कराएं: फॉर्म को मुखिया या पंचायत सेवक से सत्यापित (Verify) करवाएं।
  5. जमा करें: भरे हुए फॉर्म को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) या अंचल अधिकारी (CO) के कार्यालय में जमा करें।
  6. रसीद लें: फॉर्म जमा करते समय प्राप्ति रसीद जरूर लें।

Jharkhand Pension Status Check 2026: Application & Payment Status

यदि आपने आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपकी पेंशन शुरू हुई है या नहीं, तो आप jharkhand vridha pension status check कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आप आसानी से पूरी कर सकते हैं।

  1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jkuber.jharkhand.gov.in/ पर जाएं (या NSAP की वेबसाइट का उपयोग करें)।
  2. पेंशन पोर्टल: वेबसाइट पर ‘Pension Portal’ या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. Check Status: ‘Check Application Status’ या ‘Track Status’ विकल्प चुनें।
  4. विवरण भरें: अपना जिला, ब्लॉक और आवेदन संख्या (Application Number) या खाता संख्या दर्ज करें।
  5. Captcha: स्क्रीन पर दिख रहा सुरक्षा कोड (Captcha) भरें और ‘Search’ पर क्लिक करें।
  6. परिणाम: आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिख जाएगी कि वह ‘Pending’, ‘Approved’ या ‘Rejected’ है।

Payment Status

पेंशन का पैसा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाता है। कई बार लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि पैसा आया है या नहीं।

  • PFMS द्वारा: आप PFMS (Public Financial Management System) पोर्टल पर जाकर ‘Know Your Payment’ विकल्प चुन सकते हैं। इसके बाद अपना बैंक खाता नंबर डालकर भुगतान की स्थिति देख सकते हैं।
  • SMS अलर्ट: यदि आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है, तो पैसा जमा होते ही आपको SMS प्राप्त होगा।
  • बैंक पासबुक: आप अपनी बैंक शाखा या बैंक मित्र के पास जाकर पासबुक अपडेट करवाकर भुगतान की जांच कर सकते हैं।

यदि भुगतान नहीं आया है, तो इसका एक कारण आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) न होना हो सकता है।

Jharkhand Pension Problems & Solutions: पेंशन रुक जाए तो क्या करें?

आवेदन करते समय कई बार कुछ समस्याएँ सामने आती हैं। नीचे इनके समाधान बताए गए हैं:

  • आवेदन रिजेक्ट होना: यदि आपका फॉर्म रिजेक्ट हो गया है, तो पहले उसका कारण जानें। कारण जैसे दस्तावेज धुंधले होना या उम्र कम होना हो सकता है। सही दस्तावेज के साथ दोबारा आवेदन करें।
  • पैसा न आना: अगर पेंशन स्वीकृत है लेकिन पैसा नहीं आ रहा है, तो अपने बैंक जाकर जांच करें कि आपका खाता आधार से लिंक (DBT Enabled) है या नहीं। E-KYC करवाना अनिवार्य है।
  • नाम में गलती: अगर आधार और बैंक खाते में नाम अलग-अलग है, तो भुगतान में दिक्कत हो सकती है। पहले अपने दस्तावेजों में नाम सुधार करवाएं।
  • Status Pending: यदि स्टेटस लंबे समय से पेंडिंग है, तो अपने प्रखंड कार्यालय (Block Office) में जाकर सामाजिक सुरक्षा कोषांग में संपर्क करें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

नीचे सभी महत्वपूर्ण लिंक दिए गए हैं। किसी भी काम के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।

कार्यलिंक
Official websiteClick Here
Application StatusClick Here
Status Check (NSAP)Click Here
Beneficiary List CheckClick Here
Payment StatusClick Here

महत्वपूर्ण: यदि ऑनलाइन स्टेटस चेक करने में दिक्कत आ रही है, तो अपने ब्लॉक ऑफिस (BDO) या नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) में आधार कार्ड लेकर जाएं।

निष्कर्ष (Conclusion):

Jharkhand Vridha Pension राज्य के बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। सर्वजन पेंशन योजना के तहत नियमों में ढील देने से अब अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। यदि आप पात्रता पूरी करते हैं, तो अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या ब्लॉक ऑफिस जाकर आवेदन कर सकते हैं। सही दस्तावेजों और सही जानकारी के साथ आवेदन करने से प्रक्रिया पूरी करने में आसानी होती है।

इसे भी पढ़ें :

Ration Card Jharkhand List 2026 : नई लिस्ट, Status Check और Download

Abua Awas Yojana 2026: ₹2 लाख का पक्का घर, अभी Apply करें!

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. Vridha Pension Jharkhand के लिए न्यूनतम आयु क्या है?
Ans: सामान्य और ओबीसी वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 60 वर्ष है। वहीं, महिलाओं और SC/ST पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 50 वर्ष है।

Q2. Jharkhand mein vridha pension kitna hai? (झारखंड में वृद्धा पेंशन कितना मिलता है?)
उत्तर: झारखंड सरकार की ‘सर्वजन पेंशन योजना’ (Sarvjan Pension Yojana) के तहत पात्र बुजुर्गों को वर्तमान में ₹1,000 (एक हजार रुपये) प्रति माह की पेंशन राशि दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

Q3. Jharkhand mein vridha pension kab milega? (झारखंड में वृद्धा पेंशन कब आएगा 2026?)
उत्तर: वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान मासिक आधार पर किया जाता है। आमतौर पर पेंशन की राशि हर महीने की 5 से 15 तारीख के बीच लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है। हालांकि, कभी-कभी तकनीकी कारणों या सरकारी प्रक्रिया के चलते इसमें थोड़ी देरी हो सकती है। आप अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Q4. Jharkhand Pension Online Apply कैसे करें?
Ans: आप अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) पर जाकर ऑनलाइन एंट्री करवा सकते हैं। इसके बाद मुख्य आवेदन फॉर्म आपको अपने ब्लॉक ऑफिस (BDO) में ही जमा करना होगा।

Q5. Jharkhand Vridha Pension Status Check कैसे करें?
उत्तर: स्टेटस चेक करने के लिए आप Jharsewa या NSAP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां ‘Know Your Status’ या ‘Payment Details’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करके वर्तमान स्थिति देख सकते हैं।

Q6. Jharkhand Vridha Pension List कैसे देखें?
उत्तर: पेंशन लिस्ट देखने के लिए nsap.nic.in वेबसाइट पर जाएं। वहां Reports > State Dashboard चुनें। इसके बाद झारखंड, अपना जिला, ब्लॉक और पंचायत सेलेक्ट करें। इसके बाद आपके गाँव की पूरी पेंशन लिस्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी।

Q7. Mukhyamantri Vridha Pension Form PDF Jharkhand कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन का फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या Social Security Pension पोर्टल पर जाएं। अगर फॉर्म ऑनलाइन नहीं मिल रहा है, तो आप अपने वार्ड पार्षद या ब्लॉक ऑफिस से हार्ड कॉपी (Hard Copy) प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment

Index